Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अमेरिका में फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, नेवादा में कसीनो को बाहर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 29 Jul 2025 06:41 AM (IST)

    नेवादा के रेनो शहर में ग्रैंड सिएरा रिजॉर्ट के बाहर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है जो पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गया। रेनो सिटी काउंसिल के सदस्य ने इस घटना पर दुख जताते हुए बंदूक हिंसा की निंदा की और इसे सामान्य नहीं मानने की अपील की।

    Hero Image
    अमेरिका के नेवादा में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    रॉयटर्स, नेवादा। अमेरिका के नेवादा में सोमवार (स्थानीय समय) को एक कैसिनो के बाहर हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 7:25 बजे (स्थानीय समय) रेनो शहर में ग्रैंड सिएरा रिजॉर्ट के वैलेट पार्किंग क्षेत्र के पास हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है, जो घटना के दौरान पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गया था। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल पर कई आपातकालीन वाहन, जिनमें एम्बुलेंस शामिल हैं, मौजूद थे।

    घटना पर सिटी कांउसिल के सदस्य ने जताई चिंता

    रेनो सिटी काउंसिल के सदस्य डेवोन रीज ने फेसबुक पर इस त्रासदी पर दुख जताते हुए अमेरिका में बंदूक हिंसा के चल रहे संकट की निंदा की।

    उन्होंने कहा कि रेनो एक मजबूत समुदाय है, लेकिन यह ऐसी त्रासदियों से अछूता नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की हिंसा को सामान्य नहीं माना जाना चाहिए - "न यहां, न कहीं और।"

    रीज ने अपने पोस्ट में लिखा, "आज सुबह रेनो में एक और बेतुके बंदूक हिंसा के कृत्य में दुखद रूप से लोगों की जान चली गई। मेरा दिल पीड़ितों, उनके परिवारों और हमारे पूरे समुदाय के लिए टूटता है। रेनो मजबूत है, लेकिन हम इस देश को जकड़ चुकी बंदूक हिंसा की महामारी से अछूते नहीं हैं। हमें इसे सामान्य नहीं मानना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- 'माफी के लायक नहीं', ट्रंप पर हुई गोलीबारी के एक साल बाद अमेरिकी सीनेट ने US सीक्रेट पर क्यों जताई नाराजगी?