अंतरिक्ष में 22 साल बिताने के बाद धरती के वायुमंडल में नष्ट हुआ नासा का स्विफ्ट टेलीस्कोप, बचाने की कोशिशें हुईं नाकाम
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का स्विफ्ट टेलीस्कोप 22 साल अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार को पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही जलकर नष्ट हो गया।

22 साल बाद धरती के वायुमंडल में नष्ट हुआ नासा का स्विफ्ट टेलीस्कोप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अंतरिक्ष में 22 साल तक रहस्यमयी विस्फोटों, ब्लैक होल और सितारों की दुनिया को करीब से देखने वाला अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का स्विफ्ट टेलीस्कोप बुधवार को पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही जलकर नष्ट हो गया।
करीब 1,452 किलोग्राम वजनी नील गेरेल्स स्विफ्ट आब्जर्वेटरी टेलीस्कोप इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत के ऊपर वायुमंडल में दाखिल हुआ। इस दौरान इसकी रफ्तार आवाज की गति से करीब 22 गुना ज्यादा थी। वायुमंडल में प्रवेश करते समय हवा के साथ तेज घर्षण होने से पैदा हुई गर्मी के कारण टेलीस्कोप का ज्यादातर हिस्सा जल गया।
गौरतलब है कि जुलाई में नासा ने स्विफ्ट को बचाने के लिए लिंक नाम का अंतरिक्षयान भेजा था। इसका काम स्विफ्ट से जुड़कर उसे ऊंची कक्षा में पहुंचाकर उसका जीवनकाल बढ़ाना था, लेकिन लेकिन अंतरिक्ष में पहुंचने के कुछ समय बाद लिंक अनियंत्रित हो गया। अगस्त में इस मिशन को बंद कर दिया गया। आखिरकार 20 अक्टूबर को स्विफ्ट ने काम करना बंद कर दिया था।
नासा ने 50 करोड़ डालर के स्विफ्ट को मुख्य रूप से गामा-किरण विस्फोटों का अध्ययन करने के लिए बनाया गया था।
ये ब्रह्मांड में होने वाले बेहद शक्तिशाली विस्फोट होते हैं। 2004 में लांच किए जाने के बाद सैकड़ों सुपरनोवा विस्फोटों, ब्लैक होल, तारों से निकलने वाली एक्स-रे किरणों, क्षुद्रग्रहों और धूमकेतुओं का अध्ययन किया। स्विफ्ट को सिर्फ दो साल के मिशन के लिए तैयार किया गया था। इसके वैज्ञानिक डाटा के आधार पर करीब सात हजार रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए।
(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।