Move to Jagran APP

नासा ने इन तीन कंपनियों का किया चुनाव, मून मिशन 'आर्टेमिस' के लिए बनाएंगे मानव लैंडर

नासा ने अपने मून मिशन आर्टेमिस के तहत चंद्रमा की सतह पर जाने के लिए लैंडर के तीन डिज़ाइनों को चुना है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 07:59 AM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 08:29 AM (IST)
नासा ने इन तीन कंपनियों का किया चुनाव, मून मिशन 'आर्टेमिस' के लिए बनाएंगे मानव लैंडर
नासा ने इन तीन कंपनियों का किया चुनाव, मून मिशन 'आर्टेमिस' के लिए बनाएंगे मानव लैंडर

 वाशिंगटन डीसी, एएनआइ। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने साल 2024 तक एक महिला औऱ एक पुरुष को चांद पर उतारेगा। इसके लिए उसने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की सतह पर ले जाने वाले मून लैंडर के तीन डिजाइनों को चुना है।नासा ने मून लैंडिंग सिस्टम के निर्माण के लिए अंतरिक्ष फर्म स्पेसएक्स, ब्लू ओरिजिन और डायनेटिक्स का चयन किया है।

loksabha election banner

इसमें से दो कंपनियां प्रमुख अरबपतियों एलोन मस्क और जेफ बेजोस की है। सभी तीनों कंपनियां अंतरिक्ष एजेंसी के आर्टेमिस मिशन के लिए मानव लैंडिंग सिस्टम (Human Landing Systems) को डिजाइन और विकसित करेंगी। जो 2024 में चंद्रमा की सतह पर पहली महिला और उसके बाद पुरुष को तांद पर उतारेगा। नासा प्रारंभिक डिजाइन विकास कार्य के लिए 10 महीने में तीनों कंपनियों को लगभग एख अरब डॉलर का भुगतान करेगी।

नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने कहा कि इन अनुबंध के साथ अमेरिका 2024 तक चंद्रमा की सतह पर अपने अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने के लिए आवश्यक और अंतिम कदम की और आगे बढ़ रहा है, जिसमें हम पहली महिला को चांद की सतह पर कदम रखते हुए देखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अपोलो युग के बाद यह पहली बार है जब नासा के पास मानव लैंडिंग सिस्टम के लिए प्रयाप्त धन है और अब हमारे पास 'आर्टीमिस' कार्यक्रम के लिए काम करने के लिए कई कंपनियों के साथ करार है।

भले ही नासा के आर्टेमिस मून लैंडिंग कार्यक्रम में तकनीकी, बजटीय और राजनीतिक मुद्दों का सामना करना पड़ता है, लेकिन ब्रिडेनस्टाइन और अन्य नासा अधिकारियों को भरोसा है कि अंतरिक्ष एजेंसी ट्रंप प्रशासन के चंद्रमा पर पहली महिला और फिर पुरुष को उतारने के लक्ष्य को पूरा करने में 2024 के अंत तक सक्षम होगी।

नासा के मानव अन्वेषण और संचालन मिशन निदेशालय के सहयोगी प्रशासक डगलस लोवरो ने कहा कि हम बिलकुल सही रास्ते पर हैं। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ ककंपनियों के साथ साझेदारी कर रहे हैं। हमारे पास आने वाले 10 महिनों के लिए बहुत काम है। मुझे पूरा विश्वास है कि इन साथियों के साथ काम को पूरा करने में हम सफल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.