पाकिस्तान में मुहाजिरों पर जुल्म के खिलाफ न्यूयार्क में एमक्यूएम ने किया प्रदर्शन
पाकिस्तान में मुहाजिरों और अल्पसंख्यकों पर रहे अत्याचारों के खिलाफ एमक्यूएम ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन किया।
न्यूयॉर्क, एएनआइ। पाकिस्तान में मुहाजिरों और अल्पसंख्यकों पर रहे अत्याचारों के खिलाफ मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन किया।
यह विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को उस समय किया गया था, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर रहे थे। इसमें अमेरिका के विभिन्न शहरों से आए एमक्यूएम के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारी हाथों में एमक्यूएम के झंडे, पोस्टर और संगठन के संस्थापक अल्ताफ हुसैन की तस्वीर भी लिए हुए थे।
#WATCH New York: Members of minority communities from Pakistan raise slogans against Pakistan. pic.twitter.com/gheuU9VzGE — ANI (@ANI) September 27, 2019
पोस्टर पर पाकिस्तान के खिलाफ नारे और कराची समेत सिंध प्रांत में जारी मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं का जिक्र किया गया था। विरोध प्रदर्शन के आयोजक एमक्यूएम के रेहान इबादत और दूसरे नेताओं ने लोगों को संबोधित भी किया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अघोषित तौर पर देश में मार्शल लॉ लागू कर रखा है। मुहाजिर उर्दू भाषी प्रवासी हैं और ये लोग 1947 में विभाजन के समय भारत छोड़कर पाकिस्तान में बस गए थे। इनमें से अधिकांश लोग सिंध प्रांत में बसे हैं।