विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर पर सभा को संबोधित करेंगे मोहन भागवत, ममदानी बोले- RSS की रैली को समर्थन नहीं

Published: Wed, 26 Aug 2026 02:03 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 06:58 AM (IST)

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में अमेरिका के प्रमुख शहरों में से एक न्यूयॉर्क पहुंचे। 

मोहन भागवत पहुंचे न्यूयॉर्क, मेडिसन स्क्वायर पर सभा को करेंगे संबोधित

मोहन भागवत पहुंचे न्यूयॉर्क, मेडिसन स्क्वायर पर सभा को करेंगे संबोधित

HighLights

  1. संघ के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है यात्रा

  2. शनिवार को लगभग 5000 लोगों की सभा को करेंगे संबोधित

पीटीआई, न्यूयॉर्क। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में अमेरिका के प्रमुख शहरों में से एक न्यूयॉर्क पहुंचे।

उनकी यह यात्रा संघ के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है। न्यूयॉर्क पहुंचने पर भागवत का तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

शहर में अपने प्रवास के दौरान संघ के सरसंघचालक 'यूनिवर्सल वननेस' (सार्वभौमिक एकता) कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और शनिवार को मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5000 लोगों की सभा को संबोधित करेंगे।

भागवत की मेजबानी कर रहे 'अहेड फोरम' (अमेरिकन हिंदूज फार एंगेजमेंट एंड डायलाग फोरम) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "इस कार्यक्रम का संदेश शाश्वत और सार्वभौमिक है कि दुनिया एक परिवार है। यह हमें बनावटी विभाजनों और मतभेदों से ऊपर उठने, मानवता को जोड़ने वाले बंधनों को पहचानने और आपसी सम्मान, सद्भाव व एकता की भावना को अपनाने का आह्वान करता है।"

भागवत संघ के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की यात्रा कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने किया कार्यक्रम का विरोध

न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने मंगलवार को कहा कि वह मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले उस कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते, जिसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि शहर के पास किसी निजी कार्यक्रम को रद करने का अधिकार है या नहीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।