चेहरे की पहचान तकनीक का लाभ लेने में भारत बना उदाहरण, 4 दिन में हुई 3000 बच्चों की पहचान
नई दिल्ली में पुलिस ने हाल ही में चेहरे की पहचान तकनीक का प्रयोग किया और चार दिनों में करीब 3000 गुमशुदा बच्चों की पहचान की।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 08:12 PM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM (IST)
वाशिंगटन, प्रेट्र। माइक्रोसाफ्ट प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने चेहरे की पहचान तकनीक की संभावना के बारे में उम्मीद जताई है। माइक्रोसाफ्ट प्रेसिडेंट ने इसके लिए भारत का उदाहरण दिया है जहां इस तकनीक ने चार दिनों के दौरान करीब 3000 गुमशुदा बच्चों की पहचान करने में मदद की है।
स्मिथ ने तकनीकी कंपनियों से इस टेक्नोलाजी का दुरुपयोग रोकने वाली नीतियों को अपनाने की उम्मीद की है। उन्होंने कहा है कि माइक्रोसाफ्ट इसका अच्छा उदाहरण पेश करेगा। अपने ब्लाग में उन्होंने लिखा है, 'सभी नई तकनीक में फेशियल रेकग्निशन के यूजर इसका दो तरह से इस्तेमाल करते हैं। यह भी स्पष्ट है कि इन यूजरों में से कई ने दुनिया के लोगों के लिए कई नए और सकारात्मक लाभ तैयार किए हैं।'
भारत जैसे देशों में कृत्रिम इंटेलीजेंस (एआइ) ने सकारात्मक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल किया है। नई दिल्ली में पुलिस ने हाल ही में चेहरे की पहचान तकनीक का प्रयोग किया और चार दिनों में करीब 3000 गुमशुदा बच्चों की पहचान की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें