मिकी माउस के 90 साल: वॉल्ट डिज्नी के कार्टून कैरेक्टर बने मील का पत्थर
मिकी ने अपने 90 साल पूरे कर लिए हैं। इस जश्न को मनाने के लिए डिज्नी ने मिकी माउस के कई आकर्षक अदृश्य स्केच को जारी किया है।
वाशिंगटन, जेएनएन। मिकी माउस के कार्टून कैरेक्टर हम सभी को आकर्षित करते हैं। यह पूरी दुनिया में मशहूर हैं और उनको पसंद करने वालों में बच्चों से लेकर बूढ़े तक शामिल हैं। मिकी ने अपने 90 साल पूरे कर लिए हैं। इस जश्न को मनाने के लिए डिज्नी ने मिकी माउस के कई आकर्षक अदृश्य स्केच को जारी किया है क्योंकि कार्टून निर्माता ने इन स्केच को देर से रंग भरा।
इस हफ्ते 90 साल पहले दुनिया का सबसे मशहूर माउस पहली बार स्क्रीन पर आया था। 1928 में मूल रूप से मोर्टिमर के नाम से जाना जाने वाले मिकी पर काले व सफेद और एनिमेटेड 15,000 चित्रों का उपयोग करके छह महीने से लेकर दो साल के बीच एक लघु फिल्म बनाई गई लेकिन लगभग एक शताब्दी बाद दुनिया भर में डिज्नीलैंड थीम पार्कों, अद्भुत तकनीकी फिल्म निर्माण के जरिये मिकी एक सितारे की तरह है, जो लोगों के बीच मील का पत्थर बन गया और अपना जन्मदिन मना रहा है।
वाल्ट डिज्नी ने इन स्केच को 1920 और 1930 में बनाया था। 1928 में मिकी पर पहली ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म स्टीमबोट विली नाम से बनी थी और 1935 में पहली रंगीन फिल्म द बैंड कॉन्सर्ट बनी थी। डिज्नी ने मिकी को रातोंरात स्टार बना दिया लेकिन अगर कांट्रैक्ट विवाद और वॉल्ट डिज्नी की पत्नी का हस्तक्षेप नहीं होता तो शायद यह न तो माउस होता और न ही मिकी होता।
1920 के दशक में डिज्नी का पहला स्टैंडएलोन कैरेक्टर ओसवाल्ड द लकी खरगोश था, लेकिन 1928 में यूनिवर्सल स्टूडियोज ने कैरेक्टर पर अधिकार के लिए दावा कर दिया। उसके जवाब में मिकी कैरेक्टर अस्तित्व में आया था। इसके लिए ओसवाल्ड मॉडल में कुछ बदलाव किया गया जैसे एक लम्बी नाक, छोटे और गोल कान। इसके बाद मोर्टिमर माउस का जन्म हुआ। लेकिन अपनी लिलियन से बातचीत के बाद डिज्नी ने अपनी रचना मिकी का नाम बदल दिया।
शुरुआती दृश्यों से मिकी एक पति/पत्नी के साथ था। मिकी का 90 वां जन्मदिन उनकी और मिनी माउस की 90 वीं वर्षगांठ के रूप में भी चिह्नित करता है। हालांकि उनकी वैवाहिक स्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी रहा। इसके बारे में डिज्नी ने कहा कि शादी के बारे में रहस्य है। शुरुआत के कुछ सालों में मिकी माउस ने चार्ली चैपलिन से प्रतिद्वंद्विता की। मिकी माउस को 1935 में पहली बार बैंड कॉन्सर्ट में एक नई तकनीकी फिल्म प्रक्रिया का उपयोग करके रंगीन लाया गया।