मिशेल ओबामा की आत्मकथा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिकीं
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा की आत्मकथा बिकमिंग बिक्री के लिहाज से नए कीर्तिमान रच रही है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 06:21 PM (IST)
लंदन, आइएएनएस। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा की आत्मकथा 'बिकमिंग' बिक्री के लिहाज से नए कीर्तिमान रच रही है। अब तक इसकी एक करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। पिछले साल 13 नवंबर को बाजार में आई इस किताब की शुरुआती 15 दिनों में ही अमेरिका और कनाडा में 20 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक गई थीं। ब्रिटेन में इसकी छह लाख प्रतियां खरीदी जा चुकी हैं।
इस किताब को पेंग्युइन रैंडम हाउस ने प्रकाशित किया है। इस प्रकाशन की यह सबसे तेजी से बिकने वाली आत्मकथा बन चुकी है। बेस्टसेलिंग पुस्तकों पर नजर रखने वाली नीलसन बुकस्कैन के हवाले से गार्जियन अखबार में कहा गया है कि आत्मकथा श्रेणी में बिकमिंग का प्रदर्शन शानदार है।
1998 से ब्रिटेन में सबसे ज्यादा बिकने वाली आत्मकथाओं की सूची में मिशेल की यह किताब 11वें स्थान पर पहुंच गई है। इसे एकसाथ 31 भाषाओं में लांच किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें