Move to Jagran APP

डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने दी गोपनीय जानकारी, बढ़ सकती है मुश्किलें

माइकल कोहेन ने ट्रंप को धोखेबाज कहा और झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ ट्रंप के अवैध संबंध थे। इसके लिए वे पैसे भी भुगतान किए थे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 04:46 PM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 05:28 PM (IST)
डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने दी गोपनीय जानकारी, बढ़ सकती है मुश्किलें
डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने दी गोपनीय जानकारी, बढ़ सकती है मुश्किलें

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने कांग्रेस (Senate Intelligence Committee) के सामने झूठ बोलने के लिए माफी मांगी है। इस दौरान उन्होंने ट्रंप के बारे में कई गोपनीय जानकारी दी। कोहेन ने कहा कि ट्रंप को विकीलीक्स की रिपोर्ट के बारे में पहले से ही जानकारी थी। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी से चुराए गए ईमेल प्रकाशित करने के बारे में ट्रंप को जानकारी थी। 

loksabha election banner

माइकल कोहेन ने ट्रंप को धोखेबाज कहा और झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ ट्रंप के अवैध संबंध थे। इसके लिए वे पैसे भी भुगतान किए थे। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने मॉस्को से व्यापारिक रिश्ते के बारे में ट्रंप ने झूठ बोलने के लिए नहीं कहा था लेकिन इसके लिए जरुर उकसाया था। बताया जा रहा है कि वह ट्रंप के खिलाफ गवाही भी देंगे। 

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे जेल के समय को कम करने के लिए कोर्ट में झूठ बोल रहे हैं। ट्रंप ने कोहेन को धोखेबाज करार दिया। उन्होंने कहा कि माइकल कोहेन मेरे कई वकीलों में से एक थे जिन्होंने मेरा (दुर्भाग्य से) प्रतिनिधित्व किया।

बता दें कोहेन को वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित दखल समेत कई मामलों में कानून के उल्लंघन के लिए तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। कोहेन पर चुनाव अभियान के दौरान पैसे की हेराफेरी, अपने पद का दुरुपयोग करने और अदालत में गलत बयान देने का आरोप था।

इसके अलावा कोहेन पर उन दो महिलाओं के मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे देने के मामले में भी दोषी पाया गया है, जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति के संबंध थे। सजा में नरमी की मांग करते हुए कोहेन ने कहा कि उनके (ट्रंप) गंदे कामों पर पर्दा डालना ही मेरी जॉब थी। बता दें कोहेन पर तीन साल की सजा के अलावा दो बिलियन डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.