विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उम्र बढ़ने से याद्दाश्त कमजोर होती है, नियमित ध्यान करने से मिलता है बेहतर फायदा

By Sanjay PokhriyalEdited By:
Published: Fri, 30 Mar 2018 01:03 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 03:40 PM (IST)

एक अध्ययन में पाया गया है कि नियमित रूप से ध्यान लगाने से बुजुर्गों को फायदा हो सकता है। इससे उन्हें स्मृति को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

उम्र बढ़ने से याद्दाश्त कमजोर होती है, नियमित ध्यान करने से मिलता है बेहतर फायदा
उम्र बढ़ने से याद्दाश्त कमजोर होती है, नियमित ध्यान करने से मिलता है बेहतर फायदा

वाशिंगटन (रायटर)। एक अध्ययन में पाया गया है कि नियमित रूप से ध्यान लगाने से बुजुर्गों को फायदा हो सकता है। इससे उन्हें स्मृति को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त कमजोर होने लगती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, तीन महीने तक नियमित रूप से ध्यान (मेडिटेशन) लगाने वाले बुजुर्गों में फायदा देखने को मिला।

30 प्रतिभागियों में मेडिटेशन और स्मृति की क्षमता पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अध्ययन किया गया। इसके आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा कि नियमित रूप से मेडिटेशन करने से स्मृति बेहतर की जा सकती है।

तितलियों की प्रदर्शनी

लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में तितलियों की प्रदर्शनी के उद्घाटन मौके पर तितलियों के साथ खेलती आठ वर्षीय भारतीय मूल की रूही समीर। बच्चे यहां महकदार फूलों का हेयरबैंड पहनकर आते हैं। तितलियां इस तरह महक से आकर्षित होकर उनके सिर पर आकर बैठ जाती हैं। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों की तितलियां शामिल हैं।