इजरायली संसद को मिलेगा नया स्पीकर: याशर पार्टी के मतन कहाना संभालेंगे कमान, हार मानने को तैयार नहीं नेतन्याहू
इजरायल में राष्ट्रपति आइजक हरजोग ने नवगठित संसद सत्र को संबोधित करते हुए कहा है कि निर्वाचित सांसद सरकार बनाने ...और पढ़ें

याशर पार्टी के मतन कहाना होंगे इजरायली संसद के नए स्पीकर
HighLights
लेकिन नेतन्याहू ने अभी नहीं छोड़ी है राष्ट्रीय सरकार के गठन की उम्मीद
इस चर्चा में पूर्व मंत्री मतन कहाना को नीसेट का स्पीकर बनाने पर सहमति बनी है
एएनआई, यरुशलम। इजरायल में राष्ट्रपति आइजक हरजोग ने नवगठित संसद सत्र को संबोधित करते हुए कहा है कि निर्वाचित सांसद सरकार बनाने की हर संभव कोशिश करें जिससे दोबारा चुनाव की जरूरत न पड़े।
इससे पहले मनोनीत प्रधानमंत्री और याशर पार्टी के प्रमुख गादी आइसेनकोट ने कहा है कि सहयोगी दलों के नेताओं से वार्ता के बाद 26 वीं नीसेट के गठन और सरकार बनाने की प्रक्रिया पर सहमति बन गई है।
इस चर्चा में पूर्व मंत्री मतन कहाना को नीसेट का स्पीकर बनाने पर सहमति बनी है जबकि पूर्व रक्षा मंत्री एविग्डोर लिबरमैन संसद की शक्तिशाली विदेश और रक्षा मामलों की समिति के प्रमुख होंगे। कहाना याशर पार्टी के नेता हैं। इस समय लिकुड पार्टी के आमिर ओहाना नीसेट के स्पीकर हैं, उन्हें हटाने के लिए नोटिस दे दिया गया है।
आइसेनकोट ने एक्स पर पोस्ट बयान में कहा, सहयोगी दलों के नेताओं- नाफ्ताली बेनेट, याइर लैपिड, याइर गोलान और एविग्डोर लिबरमैन से वार्ता में 26 वीं नीसेट के अहम पदों पर नियुक्ति और उसी दौरान नई सरकार के गठन पर सहमति बन गई है।
इसी प्रकार से राय फोकमैन को आवास और प्रबंधन समिति के प्रमुख होंगे। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य विशेष समितियां भी गठित की जाएंगी जिनकी घोषणा बाद में की जाएगी। अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार नीसेट के गठन की प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होगी।
इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मिली-जुली राष्ट्रीय सरकार के गठन की उम्मीद नहीं छोड़ी है। संसद में उन्होंने कहा कि अरब पार्टियां देश के लिए खतरा हैं, उनसे प्रभाव को रोकने के लिए यहूदी पार्टियों का साथ आना जरूरी है।