टेक्सस की वैलेरो रिफाइनरी में जोरदार धमाका, आग लगने के बाद आसमान में छाया काला धुआं
अमेरिका केटेक्सस स्थित पोर्ट आर्थर में वैलेरो एनर्जी की एक बड़ी रिफाइनरी में सोमवार शाम भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना ...और पढ़ें
HighLights
टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट
धमाके से घर हिले, आसमान में काला धुआं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक, वैलेरो एनर्जी पर सोमवार शाम जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घर हिल गए और आसमान में दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई देने लगा।
घटना के तरंत बाद सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने निवासियों को घरों के भीतर रहने के निर्देश दिए हैं। मौके पर दमकल विभाग और आपातकालीन टीमें स्थिति को नियंत्रित करने और वायु गुणवत्ता की निगरानी में जुटी हैं।
किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं
दरअसल, सोमवार शाम टेक्सस के पोर्ट आर्थर में वैलेरो एनर्जी की रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट की खबर मिली। धमाके के साथ रिफायनरी में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनने का जिक्र किया, विस्फोट के साथ आसपास के घर हिल गए, अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
पोर्ट आर्थर अग्निशमन विभाग के एंटोनियो मिशेल ने कहा, "फिलहाल हमारी कोई भी यूनिट घटनास्थल पर नहीं है, वे रास्ते में हैं। यह विस्फोट कैसे हुआ, यह भी पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच चल रही है।"
वायु गुणवक्ता की जांच जारी
अधिकारियों के अनुसार, आसपास के क्षेत्र में जहरीले पदार्थों के रिसाव की आशंका का पता लगाने के लिए वायु गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बनाए रखने और आपातकालीन अभियानों में सहायता करने के लिए, टेक्सस परिवहन विभाग ने चालकों को रिफाइनरी के आसपास के क्षेत्र में SH 87 और SH 82 से बचने की सलाह दी है।
अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक
गौरतलब है कि ह्यूस्टन से लगभग 90 मील पूर्व में टेक्सस खाड़ी तट पर स्थित वैलेरो पोर्ट आर्थर रिफाइनरी अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है। यह भारी खट्टे कच्चे तेल से प्रतिदिन 435,000 बैरल गैसोलीन, डीजल और जेट ईंधन का उत्पादन कर सकती है।
