मैक्सिको में बड़ी बस दुर्घटना, एक दर्जन से ऊपर लोगों की गई जान
मरने वालों में पांच महिलाएं और आठ पुरुष थे। दुर्घटना के कारणों का पता करने के लिए अधिकारी जांच कर रहे हैं। घायलों को विभिन्न क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया है। 13 लोगों की मौत हो गई है।
मेक्सिको सिटी, एएनआइ। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण पूर्व मैक्सिको में एक यात्री बस के सड़क से उतरने के बाद कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। राज्य के अभियोजक जनरल कार्यालय ने कहा कि दुर्घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे (1030 जीएमटी) चियापास राज्य में ला त्रिनिटिया और फ्रोंटेरा कोमलपा के शहरों के बीच हुई। मरने वालों में पांच महिलाएं और आठ पुरुष थे। एजेंसी ने एक बयान में कहा, दुर्घटना के कारणों का पता करने के लिए अधिकारी जांच कर रहे हैं। घायलों को विभिन्न क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया है।
एक दिन पहले मेक्सिको के एक बार में बंदुकधारी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में कुल 11 लोगों की मौत हो गई थी। रविवार सुबह 11 बजे के आस-पास गुआनाजुआतो राज्य के एक बार में यहां बंदकुधारी ने गोली चलाई। इस हमले में मारे गए लोगों में 4 महिला और 7 पुरुष शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, जारल डेल प्रोग्रेसो के शहर में बार पर यह हमला हुआ। अभियोजक के कार्यालय की तरफ से जारी हुई बयान में बताया गया था कि हमले में चार महिलाओं और 7 पुरुष की मौत हो गई है जबिक एक महिला गंभीर रुप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर कई वाहनों से बार में पहुंचे और ग्राहकों और कर्मचारियों पर गोली चलाने लगे। बता दें कि गुआनाजुआतो, पारंपरिक रूप से एक कृषि और औद्योगिक शहर है। यह शहर नशीली दवाओं की हिंसा से तबाह हो गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से मई के बीच 1,900 से अधिक हत्याएं हुईं, जो मैक्सिकन शहरों में संगठित अपराध से प्रभावित हैं। मध्य मेक्सिको का गुआनाजुआतो इन दिनों गैंग हिंसा के कारण सुर्खियों में हैं।