विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना, गूंजा शांति और अहिंसा का संदेश

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:42 PM (IST)

अमेरिका के नार्थ डकोटा में पहली बार महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

अमेरिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

अमेरिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

HighLights

  1. नार्थ डकोटा में महात्मा गांधी की पहली आदमकद प्रतिमा स्थापित।

  2. बिस्मार्क के पीस पार्क में प्रतिमा का अनावरण किया गया।

  3. गांधीजी के शांति और अहिंसा संदेश को बढ़ावा देने का प्रयास।

डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। अमेरिका के नार्थ डकोटा में पहली बार महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया है। यह भारतीय-अमेरिकी समुदाय के उन प्रयासों में एक अहम पड़ाव है, जो गांधीजी के शांति और अहिंसा के संदेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं। इस प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को नार्थ डकोटा की राजधानी बिस्मार्क के डाउनटाउन स्थित पीस पार्क में किया गया।

वाशिंगटन के सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार, इस प्रतिमा को स्थापित करने में वाणिज्य दूतावास के साथ-साथ नार्थ डकोटा के भारतीय-अमेरिकी समुदाय और नार्थ डकोटा ट्रेड आफिस ने तकनीकी सहयोग दिया है।

प्रतिमा के पास लगी पट्टिका पर लिखा है, 'भारत के लोगों की ओर से नार्थ डकोटा के लोगों के लिए।' इस पट्टिका पर गांधीजी का एक कथन भी अंकित है, 'सबसे उत्तम मार्ग यह है कि दुनिया के साथ मित्रता रखी जाए और पूरे मानव परिवार को एक माना जाए।'

अमेरिका के अपर मिडवेस्ट क्षेत्र के किसी राज्य में स्थापित होने वाली, गांधीजी की यह पहली आदमकद प्रतिमा है। इसका अनावरण उस महीने में किया गया है, जब महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई जा रही है। उनकी जयंती, यानी दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।


सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- अमेरिका की नाक के नीचे चल रहा ईरान का 2 अरब डॉलर का सीक्रेट मिलिट्री नेटवर्क, MOD की Inside Story

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।