विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराने से बची Lufthansa विमान की टेल

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:22 AM (IST)

लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा के बोइंग 747 विमान का बड़ा हादसा टल गया। लैंडिंग के दौरान चूक होने पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा विमान का हादसा टला।

  2. लैंडिंग में चूक के बाद पायलटों ने विमान को उठाया।

  3. विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराने से बचा।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर लुफ्थांसा एयरलाइंस का विशालकाय बोइंग 747 विमान भयानक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। रनवे पर लैंडिंग में हुई चूक के बाद पायलटों को आपात स्थिति में विमान को तुरंत वापस आसमान में ले जाना पड़ा, जिसके दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराने के बेहद करीब पहुंच गया था।

यह घटना फ्रैंकफर्ट से कैलिफोर्निया आई फ्लाइट LH 456 के साथ घटी। प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो फुटेज के अनुसार, चार इंजनों वाला यह विशाल जंबो जेट सामान्य रूप से रनवे 24R की तरफ उतर रहा था।

विमान रनवे पर तय दूरी से काफी आगे जाकर टचडाउन हुआ। रनवे की लंबाई तेजी से कम होते देख पायलटों ने जोखिम न लेते हुए लैंडिंग रद करने और विमान को दोबारा उड़ाने का फैसला किया।

रनवे से टकराने से बची विमान की टेल

पायलटों ने जैसे ही विमान को दोबारा हवा में उड़ाने के लिए पूरा ताकत लगा दिया, जिससे विमान का अगला हिस्सा अत्यधिक तेजा से पर ऊपर की ओर उठ गया। इस तेज झुकाव की वजह से विमान का पिछला हिस्सा सीधे रनवे की सतह के बेहद करीब आ गया।

कुछ सेकंड के लिए ऐसा प्रतीत हुआ कि विमान का पिछला हिस्सा कंक्रीट से टकरा जाएगा, लेकिन किसी भी सीधे टकराव के बिना विमान सुरक्षित रूप से आसमान में चढ़ने में सफल रहा।

कैमरे में कैद हुआ सांसें थाम देने वाला मंजर

इस पूरे नाटकीय घटनाक्रम को एविएशन उत्साही समूह एयरलाइन वीडियोज लाइव के कैमरों ने सीधे प्रसारित कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लुफ्थांसा का प्रसिद्ध विमान अपने लैंडिंग गियर खुले होने के साथ ही सुरक्षित रूप से ऊंचाई हासिल कर लेता है और चालक दल बाद में सुरक्षित दूसरी लैंडिंग की तैयारी करता है।

यह घटना विमान के विशालकाय आकार के कारण और भी गंभीर मानी जा रही है। बोइंग 747-8 दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमानों में से एक है, जिसकी कुल लंबाई करीब 250 फीट और ऊंचाई 60 फीट से अधिक है। अत्यधिक लंबाई होने के कारण टेकऑफ और गो-अराउंड के दौरान पायलटों को इसके झुकाव पर बहुत बारीक नियंत्रण रखना पड़ता है।

वर्तमान में दुनिया भर की एयरलाइनों में केवल लगभग 50 यात्री बोइंग 747 ही सेवा में बचे हैं, जिनमें से आधे से अधिक विमानों का संचालन अकेले लुफ्थांसा एयरलाइंस करती है।

यह भी पढ़ें- 'फ्लाइट में बम रखा है', एम्स्टर्डम से हैदराबाद आ रहे प्लेन को मिली धमकी; एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

यह भी पढ़ें- 'मैजिकली जवाब नहीं बदलेगा', भड़के कस्टमर को लुफ्थांसा एयरलाइंस ने दिया Rude रिप्लाई; बाद में मांगी माफी