विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैजिकली जवाब नहीं बदलेगा', भड़के कस्टमर को लुफ्थांसा एयरलाइंस ने दिया Rude रिप्लाई; बाद में मांगी माफी

Published: Thu, 24 Sep 2026 12:32 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 12:51 PM (IST)

लुफ्थांसा एयरलाइंस का एक ग्राहक को दिया गया रूखा जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लेकिन रिप्लाई पर आलोचना के बाद एयरलाइंस ने कस्टमर से माफी मांगी।

लुफ्थांसा एयरलाइंस ने नाराज कस्टमर को दिया रूखा जवाब (फोटो-Lufthansa)

लुफ्थांसा एयरलाइंस ने नाराज कस्टमर को दिया रूखा जवाब (फोटो-Lufthansa)

HighLights

  1. लुफ्थांसा का ग्राहक को रूखा जवाब सोशल मीडिया पर वायरल।

  2. एयरलाइन ने भुगतान में देरी की शिकायत पर दिया था जवाब।

  3. भारी आलोचना के बाद लुफ्थांसा ने मांगी सार्वजनिक माफी।

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा का एक रिप्लाई चर्चा का विषय बन गया है। लुफ्थांसा एयरलाइंस ने अपने कस्टमर को एक ऐसा रिप्लाई दिया कि वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। एयरलाइंस के इस रिप्लाई को 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।

लुफ्थांसा एयरलाइंस से उसके एक कस्टमर ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर शिकायत की थी, जिस पर एयरलाइंस की तरफ से काफी रूखा जवाब दिया गया।

लुफ्थांसा एयरलाइंस का रूखा जवाब

लुफ्थांसा एयरलाइंस से जुड़ा यह मुद्दा तब शुरू हुआ, जब एक परेशान यात्री ने जर्मन एयरलाइन से पूछा कि मंजूर हो चुका पेमेंट अभी तक उसके अकाउंट में क्यों नहीं आया है। लुफ्थांसा को टैग करते हुए, उसने एयरलाइन से केस C-999983-G1X8 को तुरंत प्रोसेस करने के लिए कहा।

कस्टमर की ऐसी शिकायत पर ज्यादातर एयरलाइंस मदद की हर संभव उम्मीद देने का भरोसा दिलाती हैं, लेकिन लुफ्थांसा एयरलाइंस के ऐसी शिकायत पर जवाब काफी अलग था।

लुफ्थांसा के सोशल मीडिया हैंडल से लिखा गया, 'हमने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर DM (डायरेक्ट मैसेज) के जरिए आपको कई बार जवाब दिया है। लेकिन आप अब X पर फिर वही सवाल पूछ रहे हैं, तो जवाब जादुई रूप से नहीं बदल जाएगा।'

Lufthansa

सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

एयरलाइंस के इस दो-टूक जवाब ने तेजी से लोगों का ध्यान खींचा। इस रिप्लाई को 12 घंटों के अंदर 13.5 मिलियन व्यूज मिले और यूजर्स इस बात पर बंटे हुए थे कि क्या एयरलाइन कर्मचारी ने हद पार कर दी थी।

लुफ्थांसा के इस रिप्लाई की इतनी आलोचना हुई कि बाद में एयरलाइंस को अपने जवाब के लहजे के लिए कस्टमर से माफी मांगनी पड़ी।

एयरलाइन ने एक फॉलो-अप पोस्ट में लिखा, 'हम आपको दिए गए अपने पिछले जवाब के लिए दिल से माफी मांगते हैं। हम अपने यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करते हैं। हम इस मामले में आपकी परेशानी समझते हैं और प्रोसेस को तेज करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे।'

यह भी पढ़ें- आटे की दो बोरियों के लिए बेटियों का सौदा, बलात्कारियों से करवा रहे शादी... गाजा में महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र का खुलासा