Coronavirus World Updates: रूस में एक दिन में 11,000 व ब्राजील में 10,000 से ज्यादा केस आए सामने
रूस में कोरोना वायरस (COVID-19) के 11231 नए मामले पिछले को सामने आए हैं और 88 लोगों की मौत हो गई। वहीं ब्राजील में बुधवार को 10503 मामले सामने आए।
वॉशिंगटन, एजेंसियां। रूस में कोरोना वायरस (COVID-19) के 11,231 नए मामले पिछले को सामने आए हैं और 88 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार देश में एक दिन में सबसे ज्यादा मामलों का आंकड़ा है। देश में अब तक 1,77,160 मामले सामने आ गए हैं। रूस के कोरोना वायरस टास्क फोर्स ने कहा कि अब तक कोरोना वायरस से 1,625 लोगों की मौत हो गई है। मास्को वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां रिकॉर्ड 6,703 मामले सामने आए। बता दें कि इससे पहले पिछले चार दिन देश में 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं ब्राजील में बुधवार को 10,503 मामले सामने आए और 615 लोगों की मौत हो गई।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस (COVID-19) के 1,523 मामले सामने आ गए हैं और 38 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार देश में 24,073 मामले सामने आ गए हैं और अब तक 564 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 244,778 टेस्ट हो गए हैं। इनमें से पिछले 24 घंटे में 12,196 टेस्ट हुए हैं।
Coronavirus World Update:
- समाचार एजेंसी एपी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization यानी WHO) ने कहा है कि अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमण के रोजाना औसतन 80 हजार केस आए हैं। डब्ल्यूएचओ की मानें तो भारत और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों में संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है जबकि पश्चिमी यूरोप जैसे क्षेत्रों में मामलों में कमी देखी जा रही है।
- ईरान में अब तक कोरोना संक्रमण से 6,418 लोगों की जान चली गई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख के ऊपर है, जिसमें से 81,587 लोगों को इलाज के बाद ठीक कर लिया गया है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि अप्रैल में हर दिन औसतन 80,000 कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले सामने आए। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि भारत और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों में संक्रमण में वृद्धि देखने को मिल रही है, तो वहीं पश्चिमी यूरोप जैसे क्षेत्र संख्या में कमी आ रही है।
-अंतरारष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने नेपाल को 21.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने को मंजूरी दी है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार कोरोना वायरस (COVID-19) से पैदा हुए संकट के कारण तत्काल भुगतान के लिए नकदी की जरूरत को पूरा करने और वित्तीय संकट दूर करने के लिए यह मदद प्रदान की है। आईएमएफ ने कहा कि कोरोना का नेपाल के प्रेषण, पर्यटन और घरेलू गतिविधि पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। इस तरह, यह देश की जीडीपी और राजकोषीय स्थिति को काफी हद तक कमजोर कर देगा।
-कोरोना वायरस (COVID-19) के हॉटस्पॉट के तौर उभर रहे ब्राजील में बुधवार को 10,503 मामले सामने आए और 615 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार इससे पहले देश में सबसे ज्यादा 30 अप्रैल को 7,288 मामले सामने आए थे। वहीं मंगलवार को 600 मौतें हुई थीं। देश में अब तक 1,25,218 मामले सामने आए हैं और 8,536 लोगों की मौत हो गई है।
- इटली में कोरोना वायरस (COVID-19) के एक्टिव केस की संख्या में पिछले 24 घंटे में 6,939 कमी आई है। वहीं इस दौरान 369 लोगों की मौत भी हुई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार सिविल प्रोटेसशन डिपार्टमेंट ने इसकी जाानकारी दी है। 6 मई तक देश में 2,14,457 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 91,528 लोगों का इलाज जारी है। वहीं 29,684 लोगों की मौत हो गई है। 93,245 लोग ठीक हो गए हैं।
- समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार दुनियाभर में 37 लाख, 58 हजार, 718 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,62,238 लोगों की मौत हो गई है। 11,82,075 लोग ठीक हो गए हैं। यूरोप में सबसे ज्यादा मामला सामने आया है। यहां अभी तक 15,07,215 मामले सामने आ गए हैं। 1,45,847 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एशिया में 2,60,604 मामले सामने आए हैं और 9,808 लोगों की मौत हो गई है।
- कोरोना वायरस (COVID-19) से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 2,073 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 73,095 हो गई है। वहीं अब तक 12,27,430 मामले सामने आ गए हैं। बता दें कि दुनियाभर में 37 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।