विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तुम्हारा पति बूढ़ा है', लेबनानी महिला ने ICE एजेंट पर ग्रीन कार्ड के बदले लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप 

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:40 PM (IST)

टेक्सास में एक 21 वर्षीय लेबनानी महिला ने एक ICE एजेंट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसमें कहा ...और पढ़ें

लेबनानी महिला ने ICE एजेंट पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप। (रॉयटर्स)

लेबनानी महिला ने ICE एजेंट पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. लेबनानी महिला ने ICE एजेंट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

  2. एजेंट ने ग्रीन कार्ड दिलाने के बदले यौन संबंध का ऑफर दिया।

  3. अमेरिकी अधिकारियों ने आरोपों को झूठा बताकर खारिज कर दिया।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। लेबनान की एक 21 साल की महिला ने टेक्सस के एक डिटेंशन सेंटर में तैनात इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट एजेंट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि एजेंट ने सेक्स के बदले उसे ग्रीन कार्ड दिलाने में मदद करने का ऑफर दिया था। अमेरिकी अधिकारियों ने इन दावों को नकार दिया है।

महिला, पीड़िता ने दावा किया कि ICE के डिपोर्टेशन ऑफिसर मार्केल वालेस उसे रेमंडविले स्थित 'एल वैले डिटेंशन फैसिलिटि' के खुद से लॉक हो जाने वाले कमरे में ले गए और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया।

'न्यूजवीक' के साथ एक इंटरव्यू में, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंट ने धमकी दी थी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानती है, तो उसके पति को जेल भेज दिया जाएगा और देश के डिपोर्ट कर दिया जाएगा। महिला ने बताया कि उसमे मुझसे कहा कि मैं तुम्हें ग्रीन कार्ड दिला दूंगा। उसने बताया कि ऑफिसर ने यह भी कहा कि उसका पति एक बूढ़ा आदमी है और तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

महिला के अनुसार, वालेस ने उससे कहा, मैं ही तुम्हारी मदद कर सकता हूं।

पीड़िता को फरवरी में रियो ग्रांडे वैली के पास गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि वह अगस्त 2024 में मॉन्ट्रियल के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुई थी। महिला का आरोप है कि यह घटना अप्रैल 2026 में हुई, जब उसके वकील ने उसका इमिग्रेशन केस लड़ने से इनकार कर दिया था, जिससे वह बिना किसी कानूनी प्रतिनिधित्व के रह गई थी।

उसने बताया कि अन्य जांचकर्ताओं के साथ इंटरव्यू से पहले, वालेस ने उसे अपने केस पर चर्चा करने के लिए बुलाया और फिर 'एल वैले' के अंदर एक छोटे, अलग-थलग कमरे में ले गया।

मैंने उससे रुकने के लिए कहा- पीड़िता

DHS को दिए गए एक शपथ-पत्र में पीड़िता ने बताया कि उस कमरे में एक छोटी मेज थी, जहां वह और वालेस अकेले थे। उसने बताया कि वालेस ने मेरे कपड़े उतारे। मैंने इसके लिए सहमति नहीं दी थी। मैंने मना किया और उससे रुकने के लिए कहा।

उसने कहा कि मैं हिरासत में थी, और वह ऐसा अधिकारी था जिसका मेरे मामले, मेरी रिहाई और मेरी चिकित्सा देखभाल पर प्रभाव था। मुझे नहीं लगा कि मैं उसके साथ जाने से मना कर सकती हूं या कमरे से बाहर जा सकती हूं।

वालेस ने मुझे 'ग्रीन कार्ड' दिलाने का प्रस्ताव दिया- पीड़िता

उसने बताया कि वालेस ने अपने पद और उसके इमिग्रेशन स्टेटस का इस्तेमाल करके उस पर दबाव डाला। उसने कहा कि वह उसकी रिहाई में मदद कर सकता है और उसे 'ग्रीन कार्ड' दिलाने का प्रस्ताव भी दिया। उसने बताया कि वालेस ने उसे अपना फोन नंबर भी दिया और कहा कि अगर वह अपना मन बदल ले, तो वह उसके साथ मेक्सिको जा सकता है।

वाइस ने बताया कि वह टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी, और उनके डेंटल क्लिनिक में जनरल मैनेजर के तौर पर काम करती थी। अल्मेरहिज, जिसे 1 मई को स्वेच्छा से देश छोड़ने की अनुमति मिली थी, अभी मेक्सिको में रह रही है, जबकि उसका पति, जो वहां का कानूनी स्थायी निवासी है, टेक्सास में ही है।

झूठे आरोप

ICE की मूल एजेंसी, डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। DHS के एक प्रवक्ता ने बताया कि एल वैले डिटेंशन फैसिलिटी में दुर्व्यवहार के आरोप झूठे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि दुर्व्यवहार की घटनाओं को बहुत गंभीरता से लिया जाता है और उनकी पूरी जांच की जाती है। अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो उचित कार्रवाई की जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।