विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहली बार व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले लेबनान के राष्ट्रपति, अमेरिका ने इजरायल के साथ शांति स्थापित करने का किया वादा

Published: Wed, 22 Jul 2026 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:55 AM (IST)

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने मंगलवार को पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। ...और पढ़ें

पहली बार व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले लेबनान के राष्ट्रपति (फोटो- रॉयटर)

पहली बार व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले लेबनान के राष्ट्रपति (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. ट्रंप ने लेबनान को इजरायल के साथ शांति स्थापित करने में मदद करने का वादा किया 

  2.  2009 के बाद वाशिंगटन में आमंत्रित होने वाले पहले लेबनानी राष्ट्रपति हैं

एपी, वाशिंगटन। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने मंगलवार को पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लेबनान-इजरायल संबंध और हिजबुल्ला को निशस्त्र करने के लिए लेबनानी सरकार के प्रयासों पर चर्चा हई।

राष्ट्रपति औन शनिवार से अमेरिका दौरे पर हैं। ट्रंप से मुलाकात से पहले वह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात कर चुके हैं। औन की यात्रा दक्षिणी लेबनान में स्थायी शांति स्थापित करने के प्रयासों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

बता दें कि 26 जून को दोनों देशों ने एक रूपरेखा समझौते पर सहमति जताई थी, जिसमें इजरायली सेना की वापसी, हिजबुल्ला के निरस्त्रीकरण और भविष्य में शांति समझौते की दिशा में कदम शामिल हैं।

ट्रंप ने लेबनान को इजरायल के साथ शांति स्थापित करने में मदद करने का वादा किया

ट्रंप ने मंगलवार को लेबनान की भरपूर मदद करने का वादा किया, क्योंकि लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने हिजबुल्ला को निरस्त्र करने और इजरायल के साथ शांति का मार्ग प्रशस्त करने के नाजुक प्रयासों के लिए वाशिंगटन का समर्थन मांगा था।

औन, जो 2009 के बाद वाशिंगटन में आमंत्रित होने वाले पहले लेबनानी राष्ट्रपति हैं, ने ट्रंप से राजनीतिक समर्थन और लेबनानी सेना के लिए निरंतर समर्थन मांगा, जिसने इजरायल के साथ अमेरिका समर्थित ढांचागत समझौते के तहत दक्षिणी क्षेत्रों में तैनाती शुरू कर दी है।

औन ने लेबनानी सशस्त्र बलों का जिक्र करते हुए कहा कि हमें एलएएफ का समर्थन करने की जरूरत है। एलएएफ के बिना सब कुछ ध्वस्त हो जाएगा।

व्हाइट हाउस में औन से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि लेबनान "एक बहुत ही उपेक्षित देश" रहा है जिसे दशकों से "कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है"।

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि कई मायनों में यह शायद एक खतरनाक जगह है। लेकिन वे देश से प्यार करते हैं... और हम इसकी मदद करेंगे। हम इसकी बहुत मदद करेंगे।