अमेरिकी इमिग्रेशन अदालत में भारतीय मूल के वकील की खुली पोल, लग सकता है 4 करोड़ से अधिक का जुर्माना
अमेरिका में भारतीय मूल के एक इमिग्रेशन वकील सूरज राज सिंह पर नकली शरण आवेदन दाखिल करने के आरोप में ...और पढ़ें

अमेरिकी आव्रजन अदालत में भारतीय मूल के वकील की खुली पोल (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
फर्जी शरण के मामलों ने बढ़ाई अमेरिकी अदालतों की सख्ती है
सूरज राज सिंह मुख्य रूप से भारतीय मूल के लोगों के शरण आवेदन दाखिल करते हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय मूल के एक इमिग्रेशन वकील सूरज राज सिंह पर नकली शरण आवेदन दाखिल करने के आरोप में 4.70 लाख डॉलर यानी करीब 4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की कार्यवाही शुरू की गई है।
सूरज राज सिंह मुख्य रूप से भारतीय मूल के लोगों के शरण आवेदन दाखिल करते हैं। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने उनके खिलाफ सिविल पेनल्टी की प्रक्रिया शुरू की है।
आरोप है कि उन्होंने 54 इमिग्रेशन मामलों में 118 फर्जी दस्तावेज तैयार कर दाखिल किए थे। अलग-अलग ग्राहकों के आवेदनों में एक जैसी भाषा, कहानियां और तथ्य इस्तेमाल किए गए थे, यहां तक कि उत्पीड़न के विवरण भी कॉपी-पेस्ट जैसे लगते थे।
इन आरोपों के आधार पर आईसीई अधिकतम 4,70,584 डॉलर का जुर्माना लगाने की मांग कर रहा है। होमलैंड सिक्योरिटी के जनरल काउंसल जेम्स पर्सिवल ने कहा कि ऐसे फर्जी शरण दावे अमेरिकी जनता की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं और इमिग्रेशन सिस्टम को कमजोर करते हैं।
यह मई 2026 के एक निर्देश के तहत की जा रही कार्रवाई है। इससे पहले जून 2026 में एक अन्य भारतीय मूल के वकील विनोद डोडामणि पर भी इसी तरह के आरोप में 2.55 लाख डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाने का नोटिस जारी किया गया था। सिंह के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अभी चल रही है।
