Move to Jagran APP

अमेरिका में कड़े बंदूक नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन, हजारों लोग शामिल

फ्लोरिडा स्कूल में बड़े पैमाने पर की गई गोलीबारी के बाद अमेरिका में बंदूक कल्चर के नियंत्रण को लेकर वॉशिंगटन में सबसे बड़ा प्रदर्शन किया गया।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sun, 25 Mar 2018 08:10 AM (IST)Updated: Sun, 25 Mar 2018 08:10 AM (IST)
अमेरिका में कड़े बंदूक नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन, हजारों लोग शामिल
अमेरिका में कड़े बंदूक नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन, हजारों लोग शामिल

वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में कड़े बंदूक नियंत्रण कानून की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे।शनिवार को हुई रैली में भाग लेने के लिए देशभर से हजारों लोग पहुंचे। रैली का नेतृत्व पिछले महीने फ्लोरिडा स्कूल नरसंहार में जीवित बचे छात्रों ने किया। इस नरसंहार के बाद से लोगों का गुस्सा चरम पर है। पार्कलैंड, फ्लोरिडा हाई स्कूल में 14 फरवरी को हुई गोलीबारी में 17 लोग मारे गए थे।

loksabha election banner

इसी स्कूल के छात्र ने वॉशिंगटन में भी बड़ी रैली को संबोधित किया। आयोजकों के मुताबिक इस रैली में कम से कम 500,000 लोग शामिल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कैपिटोल के समीप प्रदर्शन किया और अमेरिकी कांग्रेस से बंदूक से हो रही हिंसा से लड़ने का आह्वान भी किया। प्रदर्शनकारियों का लक्ष्य उस कानूनी रुकावट को तोड़ना है जो देश में लंबे समय से बंदूकों की बिक्री पर प्रतिबंध के प्रयासों की राह में रोड़ा बना हुआ है।

देश में स्कूलों और कॉलेजों में आए दिन समूह पर गोलीबारी होना आम बात हो गई है। अपने दोस्तों के साथ ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी से वॉशिंगटन आ रहे 18 वर्षीय अश्ले स्क्लाएगेर ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि कोई बच्चा एक और आंकड़ा देखे।' पार्कलैंड के उपनगर फोर्ट लौडेर्डाले में हजारों लोग पुलिस जांच चौकी से एक पार्क की तरफ गुजरे। इसी पार्क में जमा होने के बाद लोगों ने रैली निकाली। कई लोगों के हाथों में 'एम आई नेक्स्ट?' की तख्ती थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.