Move to Jagran APP

जानिए दुनिया के कौन-कौन नेता अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बने मीडिया की सुर्खियां

देश दुनिया के कुछ नेता ऐसे रहे हैं जिनका उनके स्टाफ या बाहर की महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध रहे हैं और उनके इश्क के चर्चे दुनियाभर में मशहूर भी हुए हैं।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 10:12 AM (IST)
जानिए दुनिया के कौन-कौन नेता अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बने मीडिया की सुर्खियां
जानिए दुनिया के कौन-कौन नेता अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बने मीडिया की सुर्खियां

नई  दिल्ली [जागरण स्पेशल]। ये पहला मौका नहीं है जब किसी देश के प्रधानमंत्री या बड़े नेता के अफेयर की कहानी सामने आई हो, इससे पहले भी नेताओं के ऐसे किस्से सामने आते रहे हैं। इन दिनों ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भी एक कहानी की हर ओर चर्चा है। उनकी गर्लफ्रेंड ने ये उजागर किया है जब वो मेयर थे तो कारोबारी और मॉडल जेनिफर आर्कुरी (jennifer arcuri) के साथ उनके रिश्ते थे। 

loksabha election banner

सबसे ज्यादा चर्चा बिल क्लिंटन और मोनिका लेंविसकी के संबंधों को लेकर रही थी। अब एक बार फिर कुछ इसी तरह की खबर बोरिस जॉनसन और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड जेनिफर आर्कुरी (jennifer arcuri) के रिश्ते को लेकर सामने आई है। जेनिफर ने ये साफ किया कि किस तरह से और किस समय बोरिस ने उनके साथ क्या किया था। आर्कुरी ने अपने साथ हुई इन चीजों का जिक्र भी किया था जिसे उनकी दोस्तों ने सही बताया। 

कुछ देशों के बड़े नेताओं की कहानी ऐसी ही है। बिल क्लिंटन, बोरिस जॉनसन, लीबियाई तानाशाह नेता मुअम्मर अल गद्दाफी, इटली के 75 वर्षीय प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी से लेकर बेनजीर के साहबजादे बिलावल तक के इश्क के चर्चे छिप नहीं पाए। कुछ ने सत्ता की हनक के कारण ऐसा किया तो कुछ ने अपनी सनक की वजह से इस तरह की चीजों को अंजाम दिया। कुछ ऐसी ही खास शख्सियतों की प्रेमलीलाओं पर पेश है रिपोर्ट-

बिलावल पर हिना का रंग 

पाकिस्तान की फिजाओं में एक समय में हिना और बिलावल के अफेयर के किस्से काफी मसाले के साथ उड़े थे। बांग्लादेश के एक वीकली टेबलॉयड की खबर में कहा गया था कि हिना और बिलावल का इश्क काफी हद तक परवान चढ़ चुका है और दोनों शादी करने का मन बना चुके हैं। हिना तो बिलावल के लिए अपनी शादीशुदा जिंदगी को खत्म करने का मन बना चुकी थीं। 

मोनिका लेविंसकी और बिल क्लिंटन 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के भी किस्से कम चटपटे नहीं थे। क्लिंटन के बारे में तो यह कहा जाता था कि वे एक साथ कई लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाते थे। राष्ट्रपति निवास में इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ उनके अंतरंग संबंधों के किस्से इसी वजह से चर्चित हुए थे, कुछ फोटो भी वायरल किए गए थे।

तानाशाह गद्दाफी के किस्से

लीबियाई तानाशाह नेता मुअम्मर अल गद्दाफी के नौकर की मानें तो गद्दाफी भी शारीरिक संबंध बनाने का आदी था। साल 2008 में गद्दाफी ने ब्रिटिश ट्रेड एंबेसेडर प्रिंस एंड्रयू के साथ मुलाकात से कुछ घटों पहले चार महिलाओं के साथ संबंध बनाए थे। फैसल के मुताबिक ये महिलाएं कोई और नहीं बल्कि गद्दाफी की खूबसूरत बॉडीगार्ड ही थीं।

बर्लुस्कोनी भी रहे हैं शौकीन  

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री 75 वर्षीय सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने मिलान स्थित अपने विला में मोरक्को की एक टीनएजर के साथ 13 बार पैसे देकर संबंध बनाए थे। खबर तो यहां तक थी कि बर्लुस्कोनी इस तरह का अय्याश है कि उसके सहयोगी लड़कियों का इंतजाम करते थे। इसके बाद वो लड़कियों के साथ संबंध बनाते थे। ये बातें कुछ भी लोगों को पता होती थी, मगर पद से हटने के बाद ये चीजें सार्वजनिक हो गई।

शारीरिक भूख में उलझकर अपना पद भी गंवाया 

न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर इलियट स्पाइजर का नाम तो ऐसे स्कैंडल में इस तरह उछला कि उन्हें अपने पद से ही हाथ धोना पड़ गया। पेशे से गायिका अलेक्जेंड्रा डुप्रे से उनके शारीरिक संबंध थे। डुप्रे को एक घंटे के लिए वो एक हजार डॉलर देते थे। गवर्नर के साथ उनकी निकटता की चर्चा रहती थी। अलेक्जेंड्रा ने ये बातें अपनी कुछ खास दोस्तों के साथ शेयर की थीं, उन दिनों ऐसी भी चर्चाएं थीं।

प्रिंस हैरी के भी रहे चर्चे 

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की कहानियां तो और भी मजेदार हैं। कई लड़कियों के साथ संबंध और अपनी न्यूड तस्वीरों को जारी करने में हैरी भी कम नहीं रहे। ऐसी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद काफी टीका टिप्पणी हुई थी। इस वजह से हैरी ने इस तरह की हरकतें कम की थी, मगर एक समय था जब वो इस तरह की चीजों को लेकर ही चर्चा में रहते थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.