अमेरिका में जनगणना 2020 के संबंध में संघीय न्यायाधीश ने न्याय विभाग पर लगाया जुर्माना
न्यूयॉर्क में एक संघीय न्यायाधीश ने गुरुवार को न्याय विभाग (Department of Justice) पर जुर्माना लगाया है।
वॉशिंगटन, एपी। अमेरिका में इस साल होने वाली जनगणना की चर्चा फिर से तेज हो गई है। पिछले साल यूएस की तरफ से जनगणना में नागरिकता प्रश्न शामिल करने को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादित नागरिकता सवाल हटाने पर सहमति जताई थी। ट्रंप ने नागरिक अधिकार के कार्यकर्ताओं के व्यापक विरोध के बाद यह फैसला लिया था। अब न्यूयॉर्क में एक संघीय न्यायाधीश ने गुरुवार को न्याय विभाग (Department of Justice) पर जुर्माना लगाया है। दरअसल, यह विभाग जनगणना 2020 के नगारिकता सवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ दायर मुकदमों में 900 से ज्यादा डोक्यूमेंट सें संबंधित कार्य करने में विफल रहा है। इसमें ट्रंप प्रशासन की तरफ से नागरिकता सवाल को शामिल करने की कोशिश की गई थी।
अमेरिकी जिला जज जेसी फुरमैन (Jesse Furman) ने अपने फैसले में कहा कि यह समय न्याय विभाग के लिए अच्छा नहीं है। न्याय विभाग इस संबंध में दस प्रतिशत से अधिक दस्तावेजों का डॉक्यूमेंट करने में भी विफल रहा। बचाव पक्ष को इस संबंध में डॉक्यूमेंट दायर करने की आवश्कता है। जज ने कहा कि नतीजतन न्याय विभाग को गैर-लाभकारी वकालत करने वाले समूहों की लागत और फीस का एक हिस्सा चुकाना होगा, जो उनके खिलाफ प्रतिबंधों की मांग करते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि नए दस्तावेज़ बताते हैं कि वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस ने 2020 पर नागरिकता के बारे में एक प्रश्न शामिल करने की मांग की हो सकती है।
बता दें कि यह जुर्माना ऐसे वक्त में लगाया गया है जब पूरी दुनिया चीन के वुहान से फैले कोरोना संकट से जूझ रही है। इस वक्त अकेले अमेरिका में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 93 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं पूरी दुनिया में सक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख के पार पहुंच गया है। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी देश अपने स्तर पर इस बीमारी से लड़ रहे हैं।