यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Eric Garcetti: जो बाइडेन का अहम फैसला, एरिक गार्सेटी को भारत के राजदूत के रूप में किया नामित
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक एम. गार्सेटी को भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया है। व्हाइट हाउस ने उम्मीद जताई है कि इस बार अमेरिका की सीनेट से गार्सेटी की नियुक्त की पुष्टि हो जाएगी।

वाशिंगटन, एजेंसी। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में एक राजदूत के रूप में नामित किया है। व्हाइट हाउस ने सीनेट को नामांकन भेजने के बाद यह जानकारी दी है।
व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा, 'कैलिफोर्निया के एरिक एम. गार्सेटी भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत और पूर्णाधिकारी होंगे।'
मीडिया के एक बयान में कहा गया है कि आज व्हाइट हाउस उन उम्मीदवारों का नामांकन शुरू करेगा जिनकी पिछली कांग्रेस में पुष्टि नहीं हुई थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने अपने दैनिक समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने हाल ही में कहा था कि भारत के साथ हमारा संबंध महत्वपूर्ण है।
भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण रिश्ता
एक सवाल का जवाब देते हुए कि क्या व्हाइट हाउस गार्सेटी के नामांकन पर अंततः वोट प्राप्त करने के लिए अमेरिकी सीनेट पर दबाव डालेगा, जीन-पियरे ने कहा, 'बिल्कुल। भारत और हमारे बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण रिश्ता है। आपने राष्ट्रपति को बधाई देते और मिलते देखा है। पिछले हफ्ते ही प्रधानमंत्री मोदी के साथ संक्षेप में बातचीत हुई थी जब वे बाली में थे। यह एक महत्वपूर्ण रिश्ता है जिसका हम वास्तव में सम्मान करते हैं।'
इससे पहले, दिसंबर में, व्हाइट हाउस ने मेयर गार्सेटी के नामांकन को भारत के राजदूत के रूप में अपडेट किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूर्ण सीनेट पुष्टि करेगी।
यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War Latest Updates: यूक्रेनी हमले में रूस के 89 सैनिकों की मौत, रूस ने सेलफोन को ठहराया दोषी
यह भी पढ़ें- Ruslan Khasbulatov: रूसी संसद के पूर्व अध्यक्ष रुसलान खासबुलतोव का 80 वर्ष की आयु में निधन