विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दिमाग पर पेशाब कर दूंगा, तुम्हारा दिल निकाल लूंगा', जेनसेन हुआंग अपने कर्मचारियों का करते थे अपमान

Published: Sat, 21 Nov 2026 02:00 AM (IST)

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेंसन हुआंग पर कर्मचारियों को बार-बार अपमानित करने, धमकाने और हिंसक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों के हवाले से इन आरोपों का जिक्र किया गया है।

जेनसेन हुआंग पर लगा अपने कर्मचारियों  को बार-बार अपमान करने का आरोप

 जेनसेन हुआंग पर लगा अपने कर्मचारियों को बार-बार अपमान करने का आरोप

HighLights

  1. एक कर्मचारी से जेनसेन ने कहा कि उनकी मां को गर्भपात कराना चाहिए था

  2. एक बार हुआंग ने कहा था मैं खुद महान बनाने के लिए टॉर्चर करना पसंद करता हूं

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेंसन हुआंग पर कर्मचारियों को बार-बार अपमानित करने, धमकाने और हिंसक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों के हवाले से इन आरोपों का जिक्र किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, हुआंग करीब दो दशक तक मीटिंग्स में मैनेजर्स को उनके टीम के सामने डांटते और धमकाते रहे। एक घटना में उन्होंने कमरे में घूमकर मैनेजर्स से कहा कि वे उन्हें मार डालेंगे। 70 साल के एक कर्मचारी से उन्होंने कहा कि वह बहुत बूढ़े हैं और सब चाहते हैं कि वे मर जाएं।

एक कर्मचारी से उन्होंने कहा कि उनकी मां को गर्भपात कराना चाहिए था। दूसरे को धमकाया कि वे उनका सिर काट देंगे और दिमाग पर पेशाब करेंगे। एक अन्य मौके पर उन्होंने कहा कि वे दोनों बाजू उखाड़कर उनसे पीट-पीटकर मार डालेंगे। गुस्से में उन्होंने एक एक्जीक्यूटिव पर पानी की बोतल भी फेंकी थी।

दो साल पहले एक चैट में खुद हुआंग ने कहा था कि मैं खुद महान बनाने के लिए टॉर्चर करना पसंद करता हूं, क्योंकि मुझे खुद पर विश्वास है।

2005 में कंपनी के तत्कालीन एचआर सीनियर वीपी माइकल विंस्टन ने उनके व्यवहार पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हुआंग ने एक मीटिंग में कहा कि या तो यह करो, नहीं तो मैं तुम्हारा दिल निकाल लूंगा। इसके बाद विंस्टन को नौकरी से निकाल दिया गया। बाद में उन्होंने कंपनी से 10 लाख डॉलर के समझौते पर मामला सुलझाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।