विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'न घड़ी पहनते, न छुट्टी लेते', किन-किन चीजों के शौकीन हैं जेनसन हुआंग?

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:44 PM (IST)

एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने हॉस्टल में टॉयलेट साफ करने से लेकर 14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति तक ...और पढ़ें

किन-किन चीजों के शौकीन हैं जेनसन हुआंग

किन-किन चीजों के शौकीन हैं जेनसन हुआंग

HighLights

  1. हॉस्टल में टॉयलेट साफ करने से की थी शुरुआत।

  2. एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग 14 लाख करोड़ के मालिक।

  3. घड़ी नहीं पहनते, स्ट्रीट फूड के हैं शौकीन।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। हॉस्टल में टॉयलेट साफ करने और रेस्टोरेंट में बर्तन धोने से लेकर करीब 14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक तक जेनसन हुआंग ने अपने मेहनत से कंपनी की तस्वीर बदल दी। एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग आज भी न तो कलाई पर घड़ी पहनते हैं और न ही हफ्ते में कोई वीक ऑफ लेते हैं।

दरअसल, 33 साल से कंपनी की कमान संभाल रहे हुआंग अपनी साफगोई के लिए जाने जाते हैं। वह भले ही वे दुनिया के बेस्ट सीईओ में शामिल नहीं हैं, लेकिन आज भी वह हर दिन इस सोच के साथ काम करते हैं कि हम 30 दिन में कारोबार से बाहर हो जाएंगे।

हमेशा अलर्ट मूड में रहते हैं हुआंग

दिसंबर 2025 में एक पॉडकास्ट पर उन्होंने बताया कि यह वाक्य वे 33 साल से इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अलर्ट मोड की हालत में रहते हैं और हफ्ते के सातों दिन काम करते हैं। वे कहते हैं, 'मुझमें कामयाब होने की चाह से ज्यादा नाकाम न होने की चाह है।'

जेनसन की पसंदीदा फिल्म 'किंगडम ऑफ हेवन' है। हुआंग कभी कलाई पर घड़ी नहीं पहनते। उनका कहना है कि वर्तमान (अभी) का समय सबसे अहम है, इसलिए बस अभी पर ध्यान देना चाहिए।

यही नहीं करीब 5 बिलियन डॉलर कंपनी के सीईओ हु्आंग खाने के मामले में वे महंगे रेस्टोरेंट के बजाय सड़क किनारे के ठेलों (स्ट्रीट फूड) के ज्यादा शौकीन हैं। इसी शौक के चलते 2023 में अपनी हनोई (वियतनाम) यात्रा के दौरान उन्होंने आलीशान होटल का खाना छोड़कर सड़क किनारे ठेले पर स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया था।

बाथरूम साफ करते थे

फोर्ब्स के अनुसार, जेनसन हुआंक की संपत्ति करीब 14 लाख करोड़ रुपये है। उनके परिवार में पत्नी- लोरी हुआंग, एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की। वह हॉस्टल के बाथरूम साफ करने की बात मंचों से बहुत गर्व कहते हैं।

स्टैनफर्ड में उन्होंने कहा था, 'मैंने बहुत टॉयलेट साफ किए हैं। आप सबने मिलकर जितने किए होंगे, उससे ज्यादा।

15 साल की उम्र में शुरू कर दिया था काम करना

हुआंग ने 15 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। 1978 से 1983 तक उन्होंने डेनीज रेस्टोरेंट में बर्तन धोने वाले, बस बॉय (टेबल साफ करने वाले) और वेटर के रूप में काम किया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने चिप कंपनी एएमडी में माइक्रोप्रोसेसर डिजाइन किए और फिर एलएसआई लॉजिक से जुड़ गए।

इसके बाद अप्रैल 1993 में अपने साथी इंजीनियरों क्रिस मालाचोव्स्की और कर्टिस प्रीम के साथ मिलकर एनवीडिया की नींव रखी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।