विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

H-1B Visa जांच के बीच वेंस का बयान: 'अमेरिका में नौकरियां अमेरिकियों के लिए, विदेशी धोखेबाजों के लिए नहीं'

Published: Thu, 09 Jul 2026 11:43 PM (IST)

अमेरिका में H-1B वीजा धोखाधड़ी की बड़ी जांच के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिकी नौकरियां अमेरिकियों के लिए हैं, विदेशी धोखेबाजों के लिए नहीं।

H-1B वीजा पर वेंस का बयान (फोटो-रॉयटर्स)

H-1B वीजा पर वेंस का बयान (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा अमेरिकी नौकरियां अमेरिकियों के लिए।

  2. H-1B वीजा धोखाधड़ी की बड़ी जांच शुरू।

  3. श्रम विभाग विदेशी धोखेबाजों के खिलाफ कर रहा कार्रवाई।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में H-1B वीजा कार्यक्रम को लेकर ट्रंप प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कथित धोखाधड़ी जांच शुरू की है।

इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिकी नौकरियां अमेरिकियों के लिए हैं, विदेशी धोखेबाजों के लिए नहीं।

H-1B वीजा पर वेंस का बयान

वेंस ने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी कंपनियां और बिचौलिए H-1B वीजा प्रणाली का दुरुपयोग कर अमेरिकी कर्मचारियों के वेतन और रोजगार के अवसरों को प्रभावित कर रहे हैं।

बुधवार को मिल्वौकी में विस्कॉन्सिन एयर नेशनल गार्ड के 128वें एयर रिफ्यूलिंग विंग बेस पर एक कार्यक्रम के दौरान, वेंस ने कहा कि श्रम विभाग ने उन विदेशी धोखेबाजों के खिलाफ समन जारी करना और जांच शुरू कर दी है, जो वीजा सिस्टम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास H-1B वीजा प्रोग्राम नाम का एक प्रोग्राम है। इससे पता चलता है कि हमारी धोखाधड़ी जांच टास्क फोर्स का दायरा कितना बड़ा है। हम आपके टैक्स के पैसे के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन हम यह भी पक्का कर रहे हैं कि धोखेबाज इन वीजा प्रोग्राम का फायदा न उठा सकें।

वेंस का यह बयान ट्रंप प्रशासन द्वारा H-1B और PERM वीजा कैटेगरी में संदिग्ध धोखाधड़ी की पहली बड़ी जांच शुरू करने के बाद आया है। ये दोनों ही तरीके अमेरिकी नियोक्ता खास भूमिकाओं के लिए विदेशी कर्मचारियों को काम पर रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें- H-1B Visa, ग्रीन कार्ड और स्टूडेंट वीजा पर ट्रंप सरकार बना रही नए रूल, भारतीयों पर होगा सबसे ज्यादा असर