'CEO के तौर पर वापसी करना सम्मान की बात होगी', इस्तीफा देने के बाद पहली बार बोले जेनसेन हुआंग
एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग ने पद पर वापसी की इच्छा जताई है, इसे वे सम्मान मानते हैं।

एनवीडिया सीईओ पद पर वापसी को लेकर जेनसन हुआंग का बड़ा बयान (फोटो- रॉयटर्स)
HighLights
जेनसन हुआंग ने एनवीडिया सीईओ पद पर वापसी की इच्छा जताई।
एलन मस्क सहित कई टेक लीडर हुआंग के समर्थन में हैं।
एनवीडिया बोर्ड जांच के कारण वापसी पर विचार नहीं कर रहा।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया में कंपनी के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग ने इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को पहली बार कहा कि अगर उन्हें वापस इस पद पर लौटने का मौका मिले तो वे इसे सम्मान की बात मानेंगे।
बता दें कि जेनसन हुआंग की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हुआंग खुद भी इसकी संभावनाएं तलाश रहे हैं और उनकी करीबी सहयोगियों के साथ बातचीत भी जारी है। इसके अलावा उनके समर्थक भी उनकी वापसी के लिए अभियान चला रहे हैं। इसमें स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क समेत तमाम टेक लीडर शामिल हैं। पौने दो लाख से अधिक लोगों ने हुआंग को दोबारा कंपनी की कमान सौंपने से जुड़े आनलाइन खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसके अलावा एनवीडिया के 8760 वर्तमान कर्मचारी और 1576 पूर्व कर्मचारी भी हुआंग के समर्थन में हैं। इस पत्र को विशेष रूप से तैयार स्टैंडविदजेनसन डाट काम वेबसाइट पर जारी किया गया है। एशिया दौरे पर रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि वह चाहते हैं कि हुआंग की बतौर सीईओ एनवीडिया में वापसी हो। हालांकि, रायटर ने सीएनबीसी के हवाले से कहा कि कंपनी का निदेशक बोर्ड हुआंग की वापसी पर विचार नहीं कर रहा है। उनके खिलाफ जांच जारी है।
प्रेट्र के अनुसार, पत्र में एनवीडिया बोर्ड से मांग की गई है कि जब तक हुआंग के खिलाफ पुख्ता सुबूत नहीं मिल जाते कि उन्हें हटाना कंपनी के सर्वोत्तम हित में है, तब तक उन्हें कंपनी में बने रहने दिया जाए। इस पत्र पर हस्ताक्षर करनेवालों में कंपनी के वर्तमान और पूर्व कर्मचारी, साझेदार, शेयरधारक और समर्थक शामिल हैं। पत्र में बोर्ड से तीन कदम उठाने के लिए कहा गया है, पहला- हुआंग को फिर से सीईओ के पद पर बहाल करना; दूसरा- एक स्वतंत्र जांच और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करना, जिसमें अंतिम फैसला लेने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका मिले, और तीसरा- बोर्ड की चिंताओं तथा उनके पीछे मौजूद सबूतों के बारे में समय रहते सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना।
गौरतलब है कि दो विवाहेतर संबंध सामने आने के बाद 12 नवंबर को एनवीडिया बोर्ड ने घोषणा की थी कि हुआंग ने कंपनी के अध्यक्ष, सीईओ और बोर्ड की सदस्यता से तत्कार प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।
आईएएनएस ने फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि हुआंग अपने सहयोगियों के साथ सीईओ के रूप में वापसी की संभावना पर बातचीत कर रहे हैं। वहीं, सिलिकान वैली की प्रभावशाली हस्तियां और प्रमुख निवेशक, एनवीडिया के बोर्ड पर दबाव डाल रहे हैं कि वे हुआंग की वापसी का समर्थन करें।
अमेरिकी के वित्त मंत्री स्काट बेसेंट ने हाल में कहा था कि एनवीडिया के नेतृत्व में बड़े बदलाव की जरूरत है। कंपनी को बाहर से किसी अधिकारी को लाने पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद कई नाम चर्चाओं में आ गए। इनमें तीन भारतवंशियों के नाम भी उभरे, जिसमें माइक्रोन टेक्नोलाजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा, पालो आल्टो नेटवर्क्स के सीईओ निकेश अरोड़ा और गूगल क्लाउड के सीईओ थामस कुरियन प्रमुख हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।