Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Israel-Hamas War: 'गाजा में हर दिन मारे जा रहे बच्चे और महिलाएं', UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बढ़ती मौतों पर जताई चिंता

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 11:30 AM (IST)

    Israel-Hamas War Update इजरायल-हमास युद्ध के बीच गाजा में बढ़ती मौतों का आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मौतों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गाजा में हर दिन महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिकों की मौत हो रही है। यह सब बंद होना चाहिए। मैं तत्काल मानवीय युद्धविराम का आह्वान करता हूं।

    Hero Image
    Israel-Hamas War: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में बढ़ती मौतों पर जताई चिंता (फाइल फोटो)

    आईएएनएस, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इजरायल-हमास युद्ध के बीच गाजा में बढ़ती मौतों को लेकर चिंता जताई। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गाजा में मानवीय युद्धविराम की अपील की।

    गाजा पर हमले होने चाहिए बंद- UN महासचिव

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के एक बयान के हवाले से कहा कि इस युद्ध में हर दिन महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिकों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि गाजा में यह सब बंद होना चाहिए। मैं तत्काल मानवीय युद्धविराम का आह्वान करता हूं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UN महासचिव ने गाजा के हालात पर जताई चिंता

    UN महासचिव ने गाजा के हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि गाजा में 24 घंटे से भी कम समय में संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित शरणार्थियों के कैंप पर हमला किया गया। इस हमले में दर्जनों लोग मारे गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

    फलस्तीनी नागरिकों ने ली कैंपों में शरण

    उन्होंने कहा कि युद्ध तेज होने के कारण हजारों फलस्तीनी नागरिकों ने गाजा में संयुक्त राष्ट्र द्वारा बनाए गए कैंप में शरण ले रखी है। उन्होंने कहा कि मैं फिर से दोहराता हूं कि हमारे परिसरों पर हमला करना सही नहीं है।

    11 हजार से अधिक लोग मारे गए

    बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर हुए हमले के बाद से इजरायली सेना गाजा में हमास के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। इस युद्ध के कारण गाजा में 11,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। गाजा में मरने वाले लोगों की संख्या लगातार इजाफा हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Vivek Ramaswamy: 'मैंने पार्टी में उनको को पहली बार देखा', विवेक रामास्वामी की पत्नी अपूर्वा ने सुनाई दिलचस्प लव स्टोरी

    अल शिफा अस्पताल में भर्ती मरीजों को निकाला

    इजरायल की कार्रवाई के कारण गाजा में मानवीय संकट का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अल शिफा अस्पताल में भर्ती 31 बच्चों को निकाला है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सोमवार तक गाजा में मरने वालों की संख्या 11,078 थी, जिनमें से 4,506 बच्चे और 3,027 महिलाएं शामिल थीं।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: हमास के खूनी खेल से इजरायल ने उठाया पर्दा, शिफा अस्पताल में मिली 55 मीटर लंबी सुरंग; IDF ने जारी किया वीडियो