विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISIS से खतरा अब भी बरकरार, बगदादी की मौत का लेगा बदला! अमेरिका बोला- हम भी...

By Nitin AroraEdited By:
Published: Thu, 31 Oct 2019 01:22 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 03:02 PM (IST)

अमेरिकी जनरल बोले- ISIS एक विचारधारा है आप कभी भी इसे पूरी तरह से खत्म करने में सक्षम नहीं होंगे।

ISIS से खतरा अब भी बरकरार, बगदादी की मौत का लेगा बदला! अमेरिका बोला- हम भी...
ISIS से खतरा अब भी बरकरार, बगदादी की मौत का लेगा बदला! अमेरिका बोला- हम भी...

वॉशिंगटन, पीटीआइ। अल-कायदा (Al Qaeda) सरगना ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) के बाद से अबू बकर अल-बगदादी दुनिया का सबसे खूंखार और वॉन्‍टेड आतंकवादी सरगना था। उत्तर-पश्चिम सीरिया में शनिवार को अमेरिकी सेना के डेल्टा कमांडोज ने रात भर चले ऑपरेशन 'जैकपॉट' में उसे मार गिराया। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने खुद उसके मारे जाने की पुष्टि भी की, लेकिन कुल बात यह है कि क्या अब ISIS कोई खतरा नहीं है? या यह समाप्त हो चुका है?, जी नहीं, ऐसा मानना है खुद अमेरिकी जनरल का। एक शीर्ष अमेरिकी जनरल ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट अभी भी खतरनाक है और यह अपने लीडर अबू बकर अल-बगदादी की मौत का बदला लेगा।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल केनेथ मैकेंजी ने पेंटागन द्वारा जारी वीडियो और अमेरिकी विशेष बलों की रेड में बगदादी की मौत को स्वीकारते हुए पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आतंकी समूह के नेतृत्व को इससे झटका लगा है और इन्हें फिर से उभरने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह कोई खतरा नहीं है।

पेंटागन समाचार कॉन्फ्रेंस में मैकेंजी ने कहा, 'आईएसआईएस पहली और अंतिम विचारधारा है, इसलिए हम इस भ्रम में नहीं हैं कि यह सिर्फ इसलिए नहीं चलेगा, क्योंकि हमने बगदादी को मार गिराया। यह बना रहेगा।' उन्होंने आगे कहा कि वे खतरनाक होंगे। हमें संदेह है कि वे बदले की भावना से हमला करने की कोशिश करेंगे, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि हमें यह पहचानना चाहिए कि यह एक विचारधारा है, आप कभी भी इसे पूरी तरह से खत्म करने में सक्षम नहीं होंगे।

समुद्र में बगदादी

आपको बता दें कि अमेरिकी सेना ने बगदादी को अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत समुद्र में दफना दिया है। इसके साथ ही गुरुवार को सैनिकों के रेड करते हुए वीडियो फुटेज और कुछ फोटो भी सामने आए।

वीडियो फुटेज में कुछ सैनिक आईएस आतंकवादी बगदादी के ठिकाने पर रेड करने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। उत्तरी सीरिया में बगदादी के ठिकानों पर रेड के दौरान के ब्लैक एंड व्हाइट हवाई फुटेज दिखाए गए हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के चीफ जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने ऐसी कार्रवाई के लिए अपने सेना की तारीफ हुए इस पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सभी हमलावरों को परे कर और बचे लोगों को निकालने के बाद ही बगदादी के ठिकानों पर बमबारी की गई।

बता दें कि अमेरिकी फोर्स से घिरने के बाद बगदादी ने विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि बगदादी कुत्तों की मौत मरा है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बगदादी का शव अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक, समुद्र में फेंक दिया गया।