ईरान ने बहरीन में अमेरिकी रडार को निशाना बनाने का किया दावा, US सेना बोली- मार गिराए दो हमलावर ड्रोन
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बहरीन में अमेरिकी अर्ली वार्निंग रडार को निशाना बनाने का दावा किया है, जिसे अमेरिकी ...और पढ़ें

ईरान ने बहरीन में अमेरिकी रडार को निशाना बनाने का किया दावा
HighLights
ईरान ने बहरीन में अमेरिकी रडार को निशाना बनाने का दावा किया।
अमेरिकी सेना ने ईरान के दावे को खारिज कर ड्रोन गिराए।
होर्मुज स्ट्रेट में एलएनजी टैंकर बारूदी सुरंग से टकराने का दावा।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ईरान के शीर्ष सैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने बहरीन में अमेरिका के अर्ली वार्निंग रडार को निशाना बनाया है। सितंबर की शुरुआत के बाद किसी खाड़ी देश में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का यह पहला दावा है।
हालांकि अमेरिकी सेना ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के इस दावे को खारिज किया है। उसने कहा कि बहरीन की ओर लांच किए गए दो हमलावर ड्रोन को मार गिराया गया है।
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि यह हमला ईरान के होर्मोजगान प्रांत में सिरिक काउंटी में एक दूरसंचार टावर पर हुए हवाई हमले के जवाब में किया गया।
यह दावा ऐसे समय किया गया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष थमा हुआ है। इधर, ईरान के ताजा हमले को लेकर बहरीन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। जबकि अमेरिकी सेना ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के दावे से इन्कार किया है।
होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराया एलएनजी टैंकररिवोल्यूशनरी गार्ड नौसेना ने बताया कि शुक्रवार को होर्मुज स्ट्रेट में नौसेना द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग से एक टैंकर टकरा गया, जिससे धमाका हुआ। एलएनजी ले जा रहा टैंकर होर्मुज में एक अनधिकृत और खतरनाक रास्ते से जा रहा था। टैंकर के बारे मे फिलहाल कोई अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है।
सोर्स- न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के अनुसार