विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या ईरान ने अमेरिकी F-35 जेट को मार गिराया? क्या है सच्चाई

Published: Tue, 24 Mar 2026 02:00 AM (IST)

ईरान ने अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है, जिसे दुनिया के सबसे उन्नत विमानों ...और पढ़ें

अमेरिकी F-35 जेट। (रॉयटर्स)

अमेरिकी F-35 जेट। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. ईरान ने अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट गिराने का दावा किया।

  2. अमेरिका ने दावे की पुष्टि नहीं की, जांच जारी है।

  3. दावा सही होने पर F-35 की अजेयता पर सवाल उठेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान की IRGC ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट को मार गिराया। यह दवा इसलिए भी बड़ा हो जाता है कि क्योंकि F-35 को दुनिया के सबसे उन्नत और लगभग अजेय लड़ाकू विमानों में गिना जाता है।

हांलांकि, अमेरिका ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि F-35 को दुश्मन की गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी नेतृत्व ने यह भी कहा कि उनके विमान बिना किसी रुकावट के ऑपरेशन कर रहे हैं।

वास्तव में का हुआ?

हाल ही में एक अमेरिकी F-35 जेट ने ईरान के ऊपर मिशन के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि जेट को संभवतः ईरानी फायरिंग से नुकसान हुआ। पायलट सुरक्षित है और घटना की जांच जारी है।

अगर दावा सही निकला तो क्यों बड़ा मामला होगा?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, F-35 को स्टेल्थ तकनीक के कारण रडार से बचने वाला माना जाता है। अब तक कभी भी किसी F-35 के दुश्मन द्वारा हिट होने की पुष्टि नहीं हुई थी। अगर ईरान का दावा सही साबित होता है, तो यह दिखाएगा कि स्टेल्थ तकनीक पूरी तरह अजेय नहीं है। आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम F-35 को भी चुनौती दे सकते हैं। जिसका वैश्विक सैन्य संतुलन पर असर पड़ सकता है।

युद्ध के बीच बढ़ती चिंता

अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के बीच यह घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है जो यह साबित करे कि जेट वास्तव में मार गिराया गया।

फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगा कि F-35 को वास्तव में गिराया गया या नहीं, लेकिन यह घटना युद्ध के तकनीकी और रणनीतिक पहलुओं पर बड़ा सवाल जरूर खड़ा करती है।

इसे भी पढ़ें: 48 घंटे के अल्टीमेटम से 5 दिन के विराम तक... कैसे बदलते गए ट्रंप के सुर, क्या ईरान के साथ हो रही डील? Inside Story