विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इंस्टाग्राम सिर्फ लड़कियों के लिए है', एलन मस्क के बयान ने सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस

Published: Fri, 02 Oct 2026 02:02 PM (IST)

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बार फिर कहा कि 'इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है', जिससे सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

इंस्टाग्राम को लेकर एलन मस्क के बयान से मचा बवाल

इंस्टाग्राम को लेकर एलन मस्क के बयान से मचा बवाल

HighLights

  1. एलन मस्क ने इंस्टाग्राम को लड़कियों का ऐप बताया।

  2. उनके बयान ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी।

  3. कई यूजर्स ने मस्क की टिप्पणी को लिंगभेदी बताया।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। टेस्ला और SpaceX के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को एक खास जेंडर के इस्तेमाल का एप बताया है। एलन मस्क ने एक पोस्ट पर रिप्लाई में लिखा, 'इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है।'

एलन मस्क ने इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। मस्क ने इससे पहले इसी साल मई महीने में भी सोशल मीडिया की आदतों और ऑनलाइन ट्रेंड्स के बारे में बात करते हुए इंस्टाग्राम के बारे में यही बात कही थी।

'इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है'

एलन मस्क ने ये बात एक्स यूजर गीगर कैपिटल के पोस्ट के जवाब में लिखी। गीगर कैपिटल ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'आधिकारिक तौर पर मैंने इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है। यह मूल रूप से महिलाओं का एप है। कोई फायदा नहीं।'

गीगर कैपिटल के पोस्ट पर रिप्लाई बॉक्स में मस्क ने लिखा, 'Instagram is for girls'। एलन मस्क के इस कमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई है कि क्या वाकई इंस्टाग्राम केवल लड़कियों का ही एप है।

Elon Musk (4)

एलन मस्क की पोस्ट पर उठे सवाल

मस्क ने मई में एक वायरल थ्रेड का जवाब देते हुए इंस्टाग्राम के बारे में चर्चा का जवाब देते हुए लिखा था, 'इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है' और उन पुरुषों का मजाक उड़ाया जो उन्हें अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाते हैं।

इस वायरल थ्रेड में इंस्टाग्राम के आम ट्रेंड्स जैसे 'थर्स्ट ट्रैप' (ध्यान खींचने वाली तस्वीरें) पोस्ट करना, दिन भर स्टोरीज अपलोड करना और घर पर बने खाने की तस्वीरें शेयर करना शामिल था।

मस्क ने लड़कों के इंस्टाग्राम के चलाने पर एक और टिप्पणी की कि जब बड़े पुरुष उन्हें अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल भेजते हैं तो उन्हें हैरानी होती है कि क्या वे ट्रांजिशन कर रहे हैं या क्या।

मस्क का वो पोस्ट उस वक्त भी तेजी से वायरल हुआ था गई। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी टिप्पणियों को सेक्सिस्ट (लिंग-भेद करने वाला) और आपत्तिजनक बताया।

मस्क के बयान से छिड़ी बहस

इंस्टाग्राम के बारे में उनका बयान एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ऑनलाइन कई प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

एक और यूजर ने एलन मस्क के कमेंट पर कहा, 'मैं सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि इंस्टाग्राम सभी जेंडर के लोगों के लिए एक स्वागत करने वाली जगह है।'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने एलन मस्क से पूछ लिया कि 'X किसके लिए है? X के बारे में क्या कहेंगे?' बता दें कि एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के मालिक हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी ग्रीन कार्ड की फीस कितनी है? USA में बसना अब आसान नहीं, ट्रंप के फैसले ने बढ़ाई बेचैनी