विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतवंशी टैक्सी चालक ने बुजुर्ग अमेरिकी महिला को बड़ी ठगी से बचाया

By Dhyanendra SinghEdited By:
Published: Mon, 17 Feb 2020 10:17 PM (IST)

टैक्सी ड्राइवर ने महिला को आगाह किया कि यह ठगी की कोशिश हो सकती है लेकिन महिला नहीं मानी। इसके बाद राज ने रोजविले थाने को मामले की जानकारी दी।

भारतवंशी टैक्सी चालक ने बुजुर्ग अमेरिकी महिला को बड़ी ठगी से बचाया
भारतवंशी टैक्सी चालक ने बुजुर्ग अमेरिकी महिला को बड़ी ठगी से बचाया

न्यूयॉर्क, प्रेट्र। भारतवंशी टैक्सी चालक राज सिंह ने कैलिफोर्निया में एक बुजुर्ग अमेरिकी महिला को 25 हजार डॉलर (करीब 18 लाख रुपये) की ठगी से बचा लिया। इससे खुश पुलिस ने कहा कि राज 'ग्रेट सिटिजन अवार्ड' के हकदार हैं।

बड़ी राशि निकालने बैंक जा रही थी महिला

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रोजविले कैब के मालिक राज सिंह की टैक्सी में दो सप्ताह पहले एक 92 वर्षीय महिला बैठी। महिला ने कहा कि वह एक बड़ी राशि निकालने बैंक जा रही है, ताकि इंटरनल रेवेन्यू सर्विस का कर्ज अदा कर सकें।

टैक्सी ड्राइवर ने रोजविले थाने को दी जानकारी

राज ने बताया कि उन्हें यह कुछ अटपटा लगा। उन्होंने महिला को आगाह किया कि यह ठगी की कोशिश हो सकती है, लेकिन महिला नहीं मानी। इसके बाद राज ने रोजविले थाने को मामले की जानकारी दी। राज के आग्रह पर जब पुलिस अधिकारी ने महिला से बात की तो वह आश्वस्त हो गईं।

राज ने बताया कि जब उन्होंने महिला की तरफ से उपलब्ध कराए गए नंबर पर बात की थी तो फोन उठाने वाले ने महिला को जानने से इन्कार कर दिया था। इस पर उन्हें संदेह हुआ था। पुलिस ने राज के इस बर्ताव से खुश होकर उन्हें 50 डॉलर का गिफ्ट कार्ड भेंट किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।