Move to Jagran APP

कांगो में विद्रोहियों के हमले में भारतीय शांतिरक्षक घायल

कांगो में विद्रोहियों के हमले में संयुक्त राष्ट्र के अभियान में शामिल एक भारतीय शांतिरक्षक और एक आम नागरिक घायल हो गए। हमले में एडीएफ का हाथ होने की आशंका जताई गई है।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 06:23 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 06:23 PM (IST)
कांगो में विद्रोहियों के हमले में भारतीय शांतिरक्षक घायल
कांगो में विद्रोहियों के हमले में भारतीय शांतिरक्षक घायल

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र । अफ्रीकी देश कांगो में विद्रोहियों के हमले में संयुक्त राष्ट्र के अभियान में शामिल एक भारतीय शांतिरक्षक घायल हो गया। सूत्रों के मुताबिक घायल जवान सीमा सुरक्षा बल का है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

loksabha election banner

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुतेरस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को इस हमले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हमला शुक्रवार को अतिसंवेदनशील बेनी शहर के करीब किवू प्रांत के बोइकिन इलाके में हुआ था। इस हमले में एक आम नागरिक भी घायल हो गया था।

हमले में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) का हाथ होने की आशंका जताई गई है। हमले के मद्देनजर यूएन मिशन और कांगो के सुरक्षा बलों ने बेनी के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। वर्ष 1998 से 2003 तक चले दूसरे कांगो युद्ध की शांति प्रक्रिया की निगरानी के लिए यूएन ने वहां शांति रक्षा मिशन तैनात किया था। इसमें 16 हजार सैनिक, 1368 पुलिसकर्मी और 4145 आम नागरिक शामिल हैं। भारत के 2606 शांतिरक्षक इस मिशन का हिस्सा हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.