विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हत्या नहीं की मैंने तो पत्नी के शव के टुकड़े किए', अमेरिका में भारतीय मूल व्यक्ति का अजीबोगरीब कबूलनामा

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:02 AM (IST)

यह चौंकाने वाला दावा उनके मुकदमे के पांचवें हफ्ते में सामने आया है, जबकि उसकी पत्नी का शव दो साल से भी ज्यादा समय से लापता था।

अमेरिका की अदालत में भारतीय मूल के व्यक्ति का कबूलनामा।

अमेरिका की अदालत में भारतीय मूल के व्यक्ति का कबूलनामा।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने अमेरिका के वर्जीनिया की अदालत में गवाही दी है कि पत्नी को मृत पाकर उसने उसके शव के टुकड़े कर दिए थे। नरेश भट्ट ने अदालत को बताया कि उसकी पत्नी ममता कफले भट्ट ने आत्महत्या की थी।

भट्ट ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को बिस्तर के पास बेहोशी की हालत में पाया, जहां उसके आस-पास उल्टी पड़ी थी। ऐसा लगता था कि उसने कुछ गोलियां और एक अत्यंत जहरीला कीटनाशक खा लिया था।

क्या है आरोप?

भट्ट पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी की हत्या करने, शव को विकृत करने और उसे छिपाने का आरोप है। उनकी पत्नी 2024 में लापता हो गई थी और माना जा रहा है कि उसकी हत्या कर दी गई है। उसे आखिरी बार 29 जुलाई, 2024 को एक वीडियो कॉल के दौरान देखा गया था।

उसने खुद को इन आरोपों से बेकसूर बताया। उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी को बचाने के लिए सीपीआर दिया और अन्य उपाय किए, लेकिन बाद में आरी से उसके शरीर के टुकड़े कर दिए। एक रिपोर्ट के अनुसार, भट्ट ने यह भी दावा किया कि इसके बाद उसने खुद अपनी जान लेने के बारे में भी सोचा था।

जब उससे पूछा गया कि अपनी पत्नी को बेहोश पाकर उसने 911 पर कॉल क्यों नहीं किया तो भट्ट ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों नहीं किया। मैंने कॉल करने की कोशिश की थी। मैं बहुत डर गया था... जैसे मुझ पर कोई और चीज हावी हो गई हो। मैं बुरी तरह घबरा गया था।"

कोर्ट में गवाही

यह चौंकाने वाला दावा उनके मुकदमे के पांचवें हफ्ते में सामने आया है, जबकि उसकी पत्नी का शव दो साल से भी ज्यादा समय से लापता था। 5 अगस्त को ममता के काम पर न पहुंचने के बाद उनके लापता होने की खबर सामने आई थी। शुरुआत में भट्ट ने पुलिस से कहा कि उसे नहीं लगता कि उसकी पत्नी लापता है, लेकिन बाद में उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

22 अगस्त 2024 को उसे तब गिरफ्तार कर लिया गया, जब पुलिस को दंपति के बेडरूम और बाथरूम में खून के धब्बे मिले। जांच के दौरान पुलिस को एक पावर सॉ (आरी) भी मिली, जिस पर बाल लगे हुए थे।

अब भट्ट ने अदालत को बताया कि 29 जुलाई 2024 की शाम को वह अपनी बेटी के साथ रात करीब 8 बजे सोने चला गया था, लेकिन उसे अपनी पत्नी के ऊपर आने की आहट नहीं मिली। उसने दावा किया कि अगले दिन सुबह करीब 4 बजे जब वह बाथरूम जाने के लिए उठा तो देखा कि ममता बिस्तर के निचले हिस्से में पीठ के बल लेटी हुई थी। उसके चारों ओर उसकी ही उल्टी पड़ी थी, जिसमें कई गोलियां मिली हुई थीं। उसने यह भी बताया कि उसके पास सेल्फोस का एक पैकेट भी पड़ा था।

भट्ट ने अपनी गवाही में बताया कि उसने ममता को होश में लाने की एक घंटे तक कोशिश की। जब यह साफ हो गया कि उनकी मौत हो चुकी है तो वह उसे उठाकर बाथरूम में ले गए। जब यह साफ हो गया कि उसकी मौत हो चुकी है तो उसने शव को छिपाने और फिर खुदकुशी करने का फैसला किया।

उसने दावा किया कि वह खुद को फांसी लगाने के लिए तैयार था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। नरेश भट्ट ने कहा, "मैंने तार का केबल और बाकी सब चीजें ले ली थीं, लेकिन फिर मैंने ऐसा नहीं किया।"

भट्ट ने बताया कि उसने ममता के पूरे शरीर को कचरे में डालने का फैसला किया था, लेकिन वह उसमें फिट नहीं आया, इसलिए उसने आरी से उसे काट दिया। अदालत में उसने कहा, "मैं उसके शरीर के टुकड़े करने की कोशिश कर रहा था... शरीर से पैरों को अलग करने की कोशिश कर रहा था।" उसने दावा किया कि वह उसके शरीर को पूरी तरह से अलग-अलग टुकड़ों में नहीं काट पाया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में मनी लांड्रिंग मामले में भारतीय सैयद को आठ साल की जेल, बुजुर्गों को बनाता था अपना निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।