Move to Jagran APP

भारतीय नागरिक पर लगा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप

भारतीय मूल के मलेशियाई नागरिक पर भी 2016 राष्ट्रपति चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया गया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 02:15 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 02:15 PM (IST)
भारतीय नागरिक पर लगा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप
भारतीय नागरिक पर लगा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप

न्यूयॉर्क, प्रेट्र।अमेरिका की एक संघीय अदालत में एक भारतीय नागरिक समेत 12 विदेशी लोगों पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में अवैध तरीके से मतदान करने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों में भारतीय मूल का एक मलेशियाई नागरिक भी शामिल है। बता दें कि जो लोग अमेरिका के नागरिक नहीं हैं, उन्हें यहां के संघीय चुनावों में मतदान नहीं कर सकते हैं।

loksabha election banner

नार्थ कैरोलिना के मिडिल डिस्टि्रक की जिला अदालत में 58 वर्षीय बैजू पोट्टाकुलाथ थामस और 11 अन्य विदेशी नागरिकों पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में अवैध रूप से मतदान करने का आरोप पिछले महीने लगाया गया। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) गृह सुरक्षा जांच (एचएसआई) के अनुसार अगर इन लोगों को दोषी पाया जाता है तो इन्हें अधिकतम एक साल की जेल की सजा हो सकती है और 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (73 लाख रुपये से अधिक) का जुर्माना लग सकता है।                                                        

57 वर्षीय भारतीय मूल के मलेशियाई नागरिक रूब कौर अतर सिंह पर भी ऐसा ही आरोप है। अगर अतर सिंह पर फर्जी वोटिंग का मामला साबित हो जाता है तो उन्हें ना केवल छह साल की जेल हो सकती है बल्कि 3.5 लाख डॉलर (लगभग दो करोड़ 56 लाख रुपये) का जुर्माना लग सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.