अमेरिका के न्यूजर्सी में मृत मिले भारतीय पति-पत्नी, हत्या की आशंका
हडसन काउंटी के अभियोजक दफ्तर के अनुसार न्यूजर्सी सिटी पुलिस ने 26 अप्रैल को गरिमा कोठारी का शव बरामद किया था।
न्यूयॉर्क, प्रेट्र। अमेरिका के न्यूजर्सी में एक भारतीय दंपती मृत पाया गया। 35 वर्षीय गर्भवती पत्नी का शव उनके अपार्टमेंट में मिला तो पति समीप की हडसन नदी में मृत पाया गया। पुलिस हत्या और खुदकशी के नजरिये से इस घटना की जांच कर रही है।
हडसन काउंटी के अभियोजक दफ्तर के अनुसार, न्यूजर्सी सिटी पुलिस ने 26 अप्रैल को गरिमा कोठारी का शव बरामद किया था। उनके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कई जख्म पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण हत्या बताया गया है। गरिमा के 37 वर्षीय पति मनमोहन का हडसन नदी में पाया गया। उनकी मौत के कारणों का अभी एलान नहीं किया गया है।
लेकिन यह बताया जा रहा है कि पुलिस आत्महत्या की खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, गरिमा प्रतिभाशाली शेफ थीं। मनमोहन ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आइआइटी) से पढ़ाई की थी। दोनों कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए अमेरिका आए थे। यह दंपती न्यूजर्सी सिटी के अपार्टमेंट में 'नुक्कड़' नाम से एक रेस्तरां भी चलाता था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।