Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाल्टीमोर पुल दुर्घटना के 35 दिन बाद भी जहाज पर फंसे हैं भारतीय चालक दल सदस्य, भारतीय क्रू सदस्यों का हौसला अब भी बरकरार

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 04 May 2024 04:35 PM (IST)

    अमेरिका के बाल्टीमोर में दुर्घटना के कारण पुल गिरने के 35 दिन बीत चुके हैं लेकिन भारतीय चालक दल के 20 सदस्य जहाज पर ही फंसे हुए हैं। यह दुर्घटना 26 मार्च को हुई थी। इसके कारण बाल्टीमोर पुल का एक हिस्सा टूटकर पानी में गिर गया था। अगर दुर्घटना नहीं हुई होती तो चालक दल के सदस्य अपने गंतव्य श्रीलंका पहुंच गए होते।

    Hero Image
    अमेरिका के बाल्टीमोर में दुर्घटना के कारण भारतीय चालक दल के 20 सदस्य जहाज पर फंसे।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    आईएएनएस, वॉशिंगटन। अमेरिका के बाल्टीमोर में दुर्घटना के कारण पुल गिरने के 35 दिन बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय चालक दल के 20 सदस्य जहाज पर ही फंसे हुए हैं। यह दुर्घटना 26 मार्च को हुई थी। इसके कारण बाल्टीमोर पुल का एक हिस्सा टूटकर पानी में गिर गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय क्रू सदस्य अब भी क्रू पर मौजूद

    अगर दुर्घटना नहीं हुई होती, तो चालक दल के सदस्य अपने गंतव्य श्रीलंका पहुंच गए होते। लेकिन मजबूरन वे अमेरिकी बंदरगाह शहर बाल्टीमोर के तट पर मालवाहक जहाज डाली में रहने को मजबूर हैं। डाली के स्वामित्व वाली कंपनी के एक प्रवक्ता जिम लॉरेंस ने कहा कि भारतीय क्रू सदस्य अब भी क्रू पर मौजूद हैं और उनके हौंसले में कोई कमी नहीं आई है।

    महीने भर और रह सकते हैं यात्री

    लॉरेंस ने कहा कि जहाज पर अपनी ड्यूटी के साथ ही दुर्घटना को लेकर चल रहे जांच कार्य में भी वे सहायता कर रहे हैं। उनकी लगातार काउंसिलिंग भी की जा रही है। भारतीय दूतावास की ओर से उन लोगों की जानकारी देने से इनकार कर दिया गया है, जो अब भी जहाज पर हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है कि ये सभी जहाज पर कुछ हफ्ते या महीने और रह सकते हैं। उन्हें जब जाने की अनुमति दी जाएगी, तो उन सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो जूनियर हैं।

    यह भी पढ़ें: Pakistan: अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पहुंचा 'योग', इस्लामाबाद के सबसे बड़े पार्क में लोग करेंगे एक्सरसाइज