US मिडटर्म चुनाव में भारतीय-अमेरिकियों का दबदबा, नित्या रमन लॉस एंजिलिस के मेयर बनने की दौड़ में सबसे आगे
अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में भारतीय-अमेरिकी प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें कम से कम 30 उम्मीदवारों ने राज्य विधायी सीटों पर जीत हासिल की है।

नित्या रमन लास एंजिलिस मेयर चुनाव में निर्णायक बढ़त पर।
HighLights
कम से कम 30 भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों ने राज्य विधायी सीटें जीतीं।
नित्या रमन लास एंजिलिस मेयर चुनाव में निर्णायक बढ़त पर।
मिशिगन, एरिजोना में भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट्स का नेतृत्व संभव।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतवंशी प्रत्याशियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इन चुनावों के बाद, अमेरिका के दो राज्यों मिशिगन और एरिजोना में भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट्स विधायी सदनों का नेतृत्व करने की स्थिति में हैं।
इन चुनावों में कम से कम 30 भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों ने राज्य की विधायी सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भारतीय मूल की 45 वर्षीय नित्या रमन लास एंजिलिस के मेयर चुनाव में मौजूदा मेयर कैरन बैस के मुकाबले निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।
वह मूल रूप से केरल की हैं।राज्य विधायिकाओं के लिए 41 भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से 30 ने जीत हासिल कर ली है। दो आगे हैं और नौ हार गए हैं।
30 भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों ने सीटें जीतीं
भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने 33 घोषित परिणामों में से 28 पर जीत हासिल की है। भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन ने छह में से दो मुकाबले जीते और दोनों मौजूदा सदस्य हैं। राज्य विधायिका के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी भारतीय-अमेरिकी मौजूदा सदस्य फिर चुने गए हैं।
जीत हासिल कर चुके 30 विजेताओं में से आठ निर्विरोध जीते। इनमें से आधे यानी 15 महिलाएं हैं। इलिनोइस में सबसे अधिक चार विजेता रहे, इसके बाद न्यूयार्क में तीन और वाशिंगटन तथा वरमांट में दो-दो विजेता रहे।उल्लेखनीय परिणामों में मिशिगन में सदन में अल्पमत के नेता रंजीव पुरी ने 24वें जिले से करीब 66 प्रतिशत वोट पाकर दोबारा जीत दर्ज की।
मिशिगन, एरिजोना में भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट्स का दबदबा
डेमोक्रेट्स ने राज्य के प्रतिनिधि सदन में बहुमत हासिल कर लिया है और सरकार पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। पुरी, मिशिगन के सदन के पहले भारतीय-अमेरिकी और सिख स्पीकर बनेंगे। एरिजोना में सीनेट में अल्पमत की नेता प्रिया सुंदरेशन ने 18वें जिले से करीब 66 प्रतिशत वोट पाकर फिर जीत दर्ज की।
इस राज्य में डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों में जीत हासिल की है जिससे पिछली सदी के सातवें दशक के बाद पहली बार राज्य में डेमोक्रेटिक ट्राइफेक्टा बना है।
चर्चा है कि सुंदरेशन सीनेट प्रेसीडेंट पद के लिए चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं। लास एंजिलिस में सिटी अटार्नी पद के चुनाव में मेरिसा राय के जीतने का अनुमान है। उन्हें जान मैकिनी के मुकाबले करीब 66 प्रतिशत वोट मिले।
समोसा काकस में छह सदस्य बने रहने की उम्मीद
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में समोसा काकस या भारतीय-अमेरिकियों की छह सीटें बरकरार रहने की उम्मीद है। समुदाय के पांच डेमोक्रेट मंगलवार को ही जीत गए थे, जबकि एरिजोना के चिकित्सक अमिश शाह बढ़त बनाए हुए थे।
विजेता पांच डेमोक्रेट्स में रो खन्ना, अमी बेरा, प्रमिला जयपाल, सुहास सुब्रमण्यम और पिया डंडिया शामिल हैं। दो अनुभवी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और श्री थानेदार वापस नहीं लौटेंगे। पिया डांडिया और शाह जीते तो वह उनकी जगह ले लेंगे, इस तरह काकस की छह सीटें बरकरार रहेंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।