विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivek Ramaswamy: युवा बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप को देंगे टक्कर

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 22 Feb 2023 11:54 AM (IST)

US Election 2024 अमेरिका में अगले साल यानि वर्ष 2024 को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। भारत के लिए ये चुनाव ...और पढ़ें

Vivek Ramaswamy: युवा बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप को देंगे टक्कर
Vivek Ramaswamy: युवा बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप को देंगे टक्कर

वाशिंगटन, एजेंसी। US Election 2024: अमेरिका में अगले साल यानि वर्ष 2024 को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है। भारत के लिए ये चुनाव काफी अहम रखते है क्योंकि दुनिया के सबसे ताकतवर पद के लिए होने वाले चुनाव में भारतीय मूल के अमेरिकी लोग भी अपनी उम्मीदवारी पेश करने जा रहे हैं।

भारतीय मूल की निक्की हेली के बाद अब एक और भारतीय युवा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान किया है। भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने अब अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान कर दिया है। बता दें कि विवेक रामास्वामी हेल्थ केयर और तकनीकी क्षेत्र के बड़े उद्यमी, रूढ़िवादी टिप्पणीकार और लेखक हैं।

विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy)कौन है?

37 वर्षीय विवेक रामास्वामी जब छोटे थे, तभी उनके माता-पिता केरल से संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गए थे। विवेक रामास्वामी तकनीकी क्षेत्र के बड़े बिजनेसमैन हैं। रामास्वामी ने 2014 में रोइवेंट साइंसेज (Roivant Sciences) की स्थापना की और 2015 और 2016 के सबसे बड़े बायोटेक आईपीओ का नेतृत्व किया है।

विवेक ने फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान किया है। वह रिपब्लिकन प्रेसिडेंशियल प्राइमरी में एंट्री करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी हैं। विवेक रामास्वामी ने इंटरव्यू में कहा, 'मुझे आज रात यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं इस देश में उन आदर्शों को पुनर्जीवित करने के लिए राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल हो रहा हूं।'

Russia-Ukraine War: 'हम युद्ध के युग में नहीं रहते', PM मोदी की टिप्पणी पर डेनमार्क के राजदूत ने जताई सहमति

विवेक रामास्वामी ने इन कंपनियों की स्थापना की

विवेक रामास्वामी ने हेल्थकेयर और टेक्नोलोजि कंपनियों की स्थापना की है। 2022 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रोजमर्रा के नागरिकों की आवाज को बहाल करने पर उन्होंने एक नई फर्म, स्ट्राइव एसेट मैनेजमेंट (Strive Asset Management) की शुरुआत की।

विदेश नीति हमारी प्राथमिकता

रामास्वामी ने एक साक्षात्कार में फॉक्स न्यूज को बताया की अमेरिका को चीन जैसे बाहरी खतरों का सामना करना पड़ रहा है। यह हमारी शीर्ष विदेश नीति का खतरा बन गया है जिसका हमें जवाब देना है। इसके लिए कुछ बलिदान की आवश्यकता होगी। इसके लिए चीन से स्वतंत्रता की घोषणा और पूर्ण अलगाव की आवश्यकता होगी। और यह आसान नहीं होगा।

New START Treaty: पुतिन ने अमेरिका के साथ START परमाणु समझौते को किया निलंबित, युद्ध को लेकर बढ़ी आशंकाएं

निक्की हेली के बाद अब विवेक रामास्वामी

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, दक्षिण कैरोलिना के पूर्व गवर्नर, विवेक रामास्वामी और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजदूत निक्की हेली ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए खुद को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सभी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि भारतवंशी नेता निक्की हेली ने औपचारिक रूप से अभियान की शुरुआत कर दी। वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर देगी।

Moscow Hotel Fire: मास्को के होटल में लगी भीषण आग, दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत; नौ घायल