Move to Jagran APP

कोरोना वैक्सीन अभियान में सबसे आगे है भारत, अमेरिका और चीन : WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान में भारत अमेरिका और चीन को सबसे आगे बताया। संगठन के अनुसार दो सौ करोड़ में से मिले साठ फीसद टीके इन देशों में ही बनाए गए और वितरित किए गए हैं।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 02:44 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 02:44 PM (IST)
कोरोना वैक्सीन अभियान में सबसे आगे है भारत, अमेरिका और चीन : WHO
कोरोना वैक्सीन अभियान में सबसे आगे है भारत, अमेरिका और चीन

न्यूयार्क, प्रेट्र।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना महामारी के बीच अब तक दो सौ करोड़ वैक्सीन के डोज वितरित किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा साठ फीसद वैक्सीन की खपत भारत, चीन और अमेरिका में हुई है। WHO के महासचिव टेड्रोस अदनोम घेबरेसस के वरिष्ठ सलाहकार ब्रूस एल्वार्ड ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि यह संख्या हमारी उम्मीद के मुताबिक है। संगठन ने कोवैक्स अभियान के तहत 127 देशों को आठ करोड़ वैक्सीन डोज पहुंचाई है। भारत अमेरिका और चीन को दो सौ करोड़ में से मिले साठ फीसदी टीके उनके देश में ही बनाए और वितरित किए गए हैं।

loksabha election banner

संयुक्त राष्ट्र शांतिदूतों के लिए भारत ने 200,000 कोरोना वैक्सीन की खेप भेजी है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल के प्रवक्ता एंटोनियो गुटेरेस ने दी। दुनियाभर के गरीब देशों में अब तक 0.5 फीसद ही वैक्सीन पहुंच पाई है। जो दुनिया की आबादी का लगभग दस फीसद हैं। ब्रूस एल्वार्ड का कहना है कि भारत में सीरम इंस्टीट्यूट वैक्सीन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। भारत में दूसरी लहर आने के कारण वहां से आपूर्ति प्रभावित हुई है।

अमेरिका देगा ढाई करोड़ वैक्सीन की पहली खेप

अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन की वैक्सीन वितरण नीति की प्रशंसा की है। अमेरिका आठ करोड़ डोज वैक्सीन देगा। इनमें से पहली खेप ढाई करोड़ टीकों की अभी दी जा रही है। वैक्सीन प्राप्त करने वाले देशों में भारत प्रमुख रूप से है। जून के अंत तक आठ करोड़ वैक्सीन डोज दे दी जाएंगी ।

शांति सैनिकों को भारत से भेजी गईं वैक्सीन लगीं

भारत ने कोरोना की पहली लहर के बाद ही संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के लिए दो लाख वैक्सीन के डोज मुफ्त भेजे थे। अब संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एतोनियो गुतेरस के प्रवक्ता ने बताया कि सभी शांति सैनिकों को भारत से भेजी गई वैक्सीन लगा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.