Move to Jagran APP

लोकतंत्र और विविधता का समर्थन कर भारत ने पेश किया उदाहरण: अमेरिका

आजादी पाने के बाद से ही भारत ने लोकतंत्र, विविधता और कानून का समर्थन कर दक्षिण एशिया और दुनिया के लिए उदाहरण पेश किया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 15 Aug 2018 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 08:21 AM (IST)
लोकतंत्र और विविधता का समर्थन कर भारत ने पेश किया उदाहरण: अमेरिका
लोकतंत्र और विविधता का समर्थन कर भारत ने पेश किया उदाहरण: अमेरिका

न्यूयॉर्क, प्रेट्र। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि भारत ने लोकतंत्र, विविधता और कानून का समर्थन कर दक्षिण एशिया और दुनिया के लिए उदाहरण पेश किया है। अमेरिकी सरकार की ओर से विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने भारत को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए अपने संदेश में अमेरिका और भारत के मजबूत संबंधों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय और छात्रों के योगदान की भी प्रशंसा की।

loksabha election banner

विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने दी भारत को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

उन्होंने कहा, 'इस स्वतंत्रता दिवस पर हम एक अनूठी सभ्यता, साथी लोकतंत्र और मित्र भारत को अग्रणी वैश्विक शक्ति के रूप में सही मुकाम पाने और नियम आधारित व्यवस्था बनाए रखने के हमारे साझा प्रयासों को सतत बनाए रखने के लिए शुभकामना देते हैं।

आजादी पाने के बाद से ही भारत ने लोकतंत्र, विविधता और कानून का समर्थन कर दक्षिण एशिया और दुनिया के लिए उदाहरण पेश किया है। अमेरिका भी इन्हीं मूल्यों का समर्थन करता है।

दुनिया के सबसे पुराने और बड़े लोकतंत्र होने के नाते अमेरिका और भारत के लोगों में सदैव गहरी दोस्ती रही है। हम दोनों देशों में प्रगाढ़ होते संबंधों में भारतीय अमेरिकी समुदाय और युवा लोगों के योगदान के आभारी हैं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.