विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राजनीतिक नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी अहम', UN में भारत ने उठाया मुद्दा

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:19 PM (IST)

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में राजनीतिक नेतृत्व और निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी का समर्थन किया, इसे उनकी सुरक्षा और शांति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

राजनीतिक नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी अहम।

राजनीतिक नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी अहम।

HighLights

  1. भारत ने यूएन में महिला भागीदारी का समर्थन किया।

  2. राजनीतिक नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका सुरक्षा हेतु अहम।

  3. सशस्त्र बलों से राजनीति तक महिलाओं को प्रतिनिधित्व।

डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत ने राजनीतिक नेतृत्व और निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी के समर्थन को दोहराते हुए कहा कि यह महिला सुरक्षा और शांति एजेंडे के लिए अहम है।

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि सशस्त्र बलों से लेकर राजनीति तक, महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने में भारत आगे रहा है।

नई तकनीक भी लैंगिक अंतर कम करने में मदद कर रही है। भारतीय प्रतिनिधि बुधवार को महिला, शांति और सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बहस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के पदों पर महिलाओं को लाने के मामले में भारत आगे बढ़ रहा है। नारी सशक्तीकरण अधिनियम 2023 इसका प्रमुख उदाहरण है।

हरीश ने कहा, 'हमारा मानना है कि संयुक्त राष्ट्र को प्रस्ताव 1325 के प्रविधानों को लागू करने में मिसाल पेश करनी चाहिए। भारत 2030 तक संयुक्त राष्ट्र के कार्यबल में पूर्ण लैंगिक समानता हासिल करने के प्रयासों का समर्थन करता है।'

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी भी शांति और सुरक्षा एजेंडे को आगे बढ़ाती है। बता दें कि प्रस्ताव 1325 को सुरक्षा परिषद ने 29 अक्टूबर, 2000 को अपनाया था। यह प्रस्ताव संघर्ष वाले क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित है।

सोर्स- न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र अपना रिकॉर्ड सुधारे, पाकिस्तान में रहता है अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद, भारत ने यूएन को दी नसीहत