Move to Jagran APP

वाशिंगटन में दो सप्ताह तक भारत और अमेरिका की सेना का सैन्य अभ्यास शुरू

भारत और अमेरिका की सेना ने वाशिंगटन में दो सप्ताह तक चलने वाला विशाल सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। दोनों देशों के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों का 15वां संस्करण है।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 08:39 PM (IST)
वाशिंगटन में दो सप्ताह तक भारत और अमेरिका की सेना का सैन्य अभ्यास शुरू
वाशिंगटन में दो सप्ताह तक भारत और अमेरिका की सेना का सैन्य अभ्यास शुरू

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत और अमेरिका की सेना ने वाशिंगटन में दो सप्ताह तक चलने वाला विशाल सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूती देना है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 2019 ज्वाइंट बेस लेविस मैकॉर्ड में गुरुवार से शुरू हो गया। 

loksabha election banner

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्धाभ्यास 2019 शुरू हो गया है। यह अभ्यास 18 सितंबर तक चलेगा। भारत और अमेरिका के बीच यह सबसे बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यासों और रक्षा सहयोग के प्रयासों में से एक है।'

युद्धाभ्यास 2019 दोनों देशों के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों का 15वां संस्करण है। दोनों देश बारी-बारी से इसका आयोजन करते हैं। भारत और अमेरिका की सेना संयुक्त रूप से प्रशिक्षण लेंगी। इसके अलावा इसके दौरान विभिन्न प्रकार के खतरों को शून्य करने के लिए सुविकसित अभियान संचालित करेंगे।

इससे पहले 14वां 'संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास' चौबटिया सैन्य छावनी के गरुड़ मैदान में भारत व अमेरिका का हो चुका है। संयुक्त युद्धाभ्यास दोनों देशों के सैनिकों के लिए आपस में बहुत कुछ सीखने का मौका रहता है। भारत व अमेरिका के बीच सामरिक रिश्ते और मजबूत करने की अच्छी पहल है। 'काउंटर इंसर्जेसी व काउंटर टेरेरिज्म' की दिशा में नई तकनीक विकसित करने का अच्छा माध्यम साबित होता है। वर्ष 2004 में 40-45 जवानों से शुरू संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास अब डिवीजन स्तर पर वृहद आकार ले चुका है। यह युद्धाभ्यास अमेरिका के साथ जन्मों की लंबी दोस्ती देगा। वहीं आतंकवाद की वैश्विक चुनौती से निपटने को नई युक्ति व तकनीक भी सीखने को देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.