विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hinduism In US: अमेरिकी संसद में मंदिरों पर हमले के विरोध में प्रस्ताव पेश, हिंदुओं के योगदान की हुई सराहना

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 12 Apr 2024 04:45 PM (IST)

अमेरिका में हिंदुओं और हिंदू धर्म के योगदान की सराहना करते हुए प्रमुख भारतीय-अमेरिकी सांसद ने प्रतिनिधि सभा में हिंदू-विरोधी ...और पढ़ें

अमेरिकी संसद में मंदिरों पर हमले के विरोध में प्रस्ताव पेशः फोटोः एपी।
अमेरिकी संसद में मंदिरों पर हमले के विरोध में प्रस्ताव पेशः फोटोः एपी।

पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिका में हिंदुओं और हिंदू धर्म के योगदान की सराहना करते हुए प्रमुख भारतीय-अमेरिकी सांसद ने प्रतिनिधि सभा में हिंदू-विरोधी कट्टरता, नफरत और मंदिरों पर हमले के विरोध में प्रस्ताव पेश किया।

श्री थानेदार ने पेश किया प्रस्ताव

यह प्रस्ताव कांग्रेसी श्री थानेदार द्वारा बुधवार को पेश किया गया, जिसे निगरानी और जवाबदेही को लेकर बनी सदन समिति को भेजा गया। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि अमेरिका में सकारात्मक योगदान के बावजूद हिंदू अमेरिकियों को अपनी विरासत और प्रतीकों के बारे में दुष्प्रचार का सामना करना पड़ता है। उन्हें स्कूलों और कॉलेज परिसरों में भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

प्रस्ताव में एफबीआई रिपोर्ट का दिया गया हवाला

प्रस्ताव में कहा गया है कि एफबीआइ की घृणा अपराध सांख्यिकी रिपोर्ट के अनुसार, मंदिरों और हिंदुओं को निशाना बनाने वाले घृणा अपराध सालाना बढ़ रहे हैं। प्रस्ताव में दावा किया गया है कि देश को हर तरह से चाहे अर्थव्यवस्था हो या अन्य क्षेत्र हिंदू अमेरिकियों के योगदान से बहुत लाभ हुआ है।

लगभग एक पखवाड़े पहले भारतीय-अमेरिकी राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, थानेदार, अमी बेरा और प्रमिला जयपाल ने न्याय विभाग को पत्र लिखकर घरों में तोड़फोड़ की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि के संबंध में जांच की स्थिति पर जानकारी देने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ेंः बृहस्‍पति‍ के चंद्रमा 'यूरोपा' पर जीवन की खोज करेगा NASA, अक्‍टूबर में उड़ान भरेगा क्लिपर स्‍पेसक्राफ्ट

यह भी पढ़ेंः मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल; घटनास्थल के लिए रवाना हुई CRPF की टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।