अमेरिका में सनसनीखेज वारदात, तेज संगीत के झगड़े में 10 साल के बच्चे ने किशोर पड़ोसी को गोली मारकर मार डाला
अमेरिका में हैलोवीन पार्टी के दौरान जोरदार संगीत को लेकर दो महिलाओं के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक 10 साल के बच्चे ने किशोर पड़ोसी को गोली मार दी। पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।

अमेरिका में 10 साल के बच्चे ने किशोर पड़ोसी को गोली मारकर मार डाला (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
10 साल के बच्चे ने किशोर पड़ोसी को गोली मारकर मार डाला
पड़ोसियों के बीच जोरदार संगीत को लेकर बहस कर रही थीं
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका में हैलोवीन पार्टी के दौरान जोरदार संगीत को लेकर दो महिलाओं के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक 10 साल के बच्चे ने किशोर पड़ोसी को गोली मार दी। पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना 31 अक्टूबर को अल्बुकर्क में हुई। पुलिस द्वारा जारी होम सिक्योरिटी फुटेज में साफ दिखता है कि दोनों महिलाओं के झगड़े के दौरान 10 साल का लड़का घर से हैंडगन लेकर बाहर आता है और किशोर केईनरलीन प्लाजा रेंजेल पर गोली चला देता है।
40 वर्षीय इलायना गोमेज-विलेडा अपने पड़ोसियों से जोरदार संगीत को लेकर बहस कर रही थीं। बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचने और घूंसे मारने लगीं।
गोमेज-विलेडा का बेटा झगड़े में शामिल हो जाता है और पड़ोसियों में से एक को पीटकर घर के अंदर लौट जाता है। फिर वह दोनों हाथों में बंदूक पकड़े हुए वापस आता है और उसे रेंगल पर तान देता है।
वीडियो में दिखता है कि लड़का पहले गोली चलाने की कोशिश करता है, लेकिन फायर नहीं होती। कुछ सेकंड बाद वह दोबारा निशाना साधता है और गोली चला देता है। रेंजेल गोली लगने के बाद गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है।
मां गोमेज-विलेडा पर मर्डर, चाइल्ड एब्यूज और माइनर को अपराध की ओर प्रेरित करने के आरोप लगाए गए हैं।
अभियोजन पक्ष ने उन्हें जेल में रखने की मांग की है। उम्र कम होने के कारण 10 साल के लड़के पर अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस और जिला अटॉर्नी ऑफिस तय करेंगे कि उसके खिलाफ क्या कार्रवाई संभव है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे का इरादा क्या था और बंदूक कैसे मिली।
(सोर्स- न्ययॉर्क पोस्ट)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।