अमेरिका में मम्मी-पापा करते थे बच्चों को प्रताड़ित, जानें फिर क्या हुआ
13 बच्चों के माता-पिता डेविड व लुईस टर्पिन ने शुक्रवार को रिवरसाइड काउंटी की अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 08:40 PM (IST)
रिवरसाइड, एपी। कैलिफोर्निया के दंपती ने अपने बच्चों का उत्पीड़न करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। 13 बच्चों के माता-पिता डेविड व लुईस टर्पिन ने शुक्रवार को रिवरसाइड काउंटी की अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दंपती पर अपने कुछ बच्चों को बिस्तर से बांधने और उन्हें भूखा रखने का आरोप है।
2018 में उनकी 17 वर्षीय बेटी किसी तरह लॉस एंजिलिस के दक्षिण पूर्व इलाके स्थित उस घर को छोड़कर भागने में कामयाब हुई थी। उसी ने पुलिस को फोन कर अपने माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी शिकायत पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
जांचकर्ताओं के अनुसार, पीड़ित बच्चों की उम्र दो साल से लेकर 29 साल के बीच है। इनमें से कई गंभीर कुपोषण का शिकार हैं। कइयों ने महीने से नहाया भी नहीं था। कुछ बच्चों को बुरी तरह मारा गया था और उन्हें कैद कर रखा जा रहा था। इस अमानवीय घटना के सामने आने पर दंपती के घर को 'हाउस ऑफ हॉरर' का नाम दिया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें