विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप की नई चेतावनी: 60 दिनों में डील नहीं तो होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका वसूलेगा टोल

Published: Sun, 21 Jun 2026 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2026 07:04 AM (IST)

कैंप डेविड में सप्ताहांत बिता रहे ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने ...और पढ़ें

60 दिनों में ईरान से समझौता नहीं हुआ, तो होर्मुज में टोल अमेरिका वसूलेगा : ट्रंप (फोटो- रॉयटर)

60 दिनों में ईरान से समझौता नहीं हुआ, तो होर्मुज में टोल अमेरिका वसूलेगा : ट्रंप (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. शुरुआती समझौते में इस जलमार्ग से 60दिनों तक बिना टोल गुजरने की व्यवस्था

  2. अमेरिका-ईरान के बीच जेनेवा में होगी अगली बातचीत

एपी, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर 60 दिनों के अंदर ईरान के साथ अंतिम समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में टोल वसूलेगा।

कैंप डेविड में सप्ताहांत बिता रहे ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के शुरुआती समझौते में इस अहम जलमार्ग से 60 दिनों तक बिना टोल गुजरने की व्यवस्था है। यदि ईरान के साथ अंतिम समझौता नहीं होता है, तो 60 दिनों की अवधि खत्म होने के बाद अमेरिका टोल वसूलेगा।

ट्रंप ने कहा कि यह पैसा पश्चिम एशिया के देशों के लिए 'गार्जियन एंजल' (रक्षक) के तौर पर दी गई सेवाओं के बदले होगा, जिसमें पिछली, मौजूदा और भविष्य की लागतों की भरपाई शामिल है।

उल्लेखनीय है कि ईरान के साथ हुए समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य में टोल के मुद्दे को जिस तरह से निपटाया गया है, उसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को देश के अंदर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

यह समझौता सिर्फ 60 दिनों के लिए जहाजों को बिना टोल के गुजरने की सुविधा देता है और भविष्य में शुल्क लगाने की संभावना को खत्म नहीं करता है।

अमेरिका-ईरान के बीच जेनेवा में होगी अगली बातचीत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि वे ईरान के साथ बातचीत के लिए अगले कुछ दिनों में जेनेवा जाएंगे। उन्होंने बातचीत में हो रही प्रगति को लेकर उम्मीद जताई और भरोसा दिलाया कि हाल ही में घोषित युद्धविराम को बनाए रखा जा सकता है।

जेडी वेंस ने बताया, 'ईरान के साथ बातचीत चल रही है। इसके लिए अमेरिकी अधिकारी स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर पहले से ही ईरान के साथ बातचीत के लिए जेनेवा में मौजूद हैं।'