विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद ईयू ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय को दिया शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:47 PM (IST)

यूरोपीय संघ ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) को सखारोव पुरस्कार से सम्मानित किया है।

ट्रंप के प्रतिबंधों के बीच ICC को  सखारोव पुरस्कार।

ट्रंप के प्रतिबंधों के बीच ICC को सखारोव पुरस्कार।

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय को मिला यूरोपीय संघ का सखारोव पुरस्कार।

  2. ट्रंप प्रशासन के प्रतिबंधों के बीच दिया गया यह प्रतिष्ठित सम्मान।

  3. अंतरराष्ट्रीय कानून और न्याय बनाए रखने में ICC का अहम योगदान।

डिजिटल डेस्क, ब्रसेल्स। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आइसीसी) और इसके मुश्किल दौर से गुजर रहे कर्मचारियों को यूरोपीय संघ के मानवाधिकारों से जुड़े सबसे बड़े सम्मान सखारोव पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार ऐसे समय में मिला है, जब ट्रंप प्रशासन ने नीदरलैंड के हेग में स्थित इस कोर्ट पर कई नए और कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

अमेरिका और उसके सहयोगियों (जिसमें इजरायल भी शामिल है) के खिलाफ जांच करने की वजह से अमेरिका इस कोर्ट को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। यूरोपीय संसद की अध्यक्ष राबर्टा मेट्सोला ने कहा, 'यूरोपीय संघ बहुपक्षवाद और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सम्मान पर टिका है। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय कानून और न्याय को बनाए रखने में कोर्ट के अहम काम को मान्यता देता है।'

फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में संसद के भीतर जब उन्होंने यह घोषणा की, तो वहां मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसका स्वागत किया। यूरोपीय संघ का यह सालाना पुरस्कार नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंद्रेई सखारोव के नाम पर रखा गया है। इसकी शुरुआत 1988 में उन व्यक्तियों या समूहों को सम्मानित करने के लिए की गई थी, जो मानवाधिकारों और बुनियादी स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं।

जापान की आइसीसी अध्यक्ष टोमोको अकाने ने इस पुरस्कार का स्वागत करते हुए कहा कि यह ऐसे समय में मिला है जब अदालत और उसके अधिकारियों को अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, 'इस पृष्ठभूमि में, सखारोव पुरस्कार का विशेष महत्व है। यह स्वतंत्र न्यायिक संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय कानून को बनाए रखने के लिए काम करने वालों की अहमियत को फिर से रेखांकित करता है।'

यह भी पढ़ें- अमेरिका और यूरोप के बाद अफ्रीका में भी भारत ने बिछाया 'निर्यात का जाल', पड़ोसी चीन को दे रहा कड़ी टक्कर!